छत्तीसगढ़बिलासपुर

स्टेट बैंक में उठाई गिरी, महिला के 90 हज़ार रुपये पार

उसके लिए आसपास के ग्रामीण इलाकों में आरोपियों के फोटो दिखा कर पतासाजी की जा रही है। इस मामले में 90,000 रुपए गवा चुकी महिला ने अब तक पुलिस में मामला तक दर्ज नहीं कराया है

आकाश दत्त मिश्रा

भारतीय स्टेट बैंक लखराम में पैसा जमा कराने पहुंची महिला के 90 हज़ार रुपये उठाईगिर ने पार कर दिए। हैरानी इस बात की है कि घटना के बाद भी उठाई गिरी का शिकार हुई महिला ने पुलिस में शिकायत नहीं दर्ज कराई है। अलबत्ता वह बैंक अधिकारियों को जरूर बार-बार परेशान कर रही है ।घटना हालांकि सोमवार की है। लखराम क्षेत्र की हेमा माथुर सोमवार को हरे रंग के थैले में रखकर 90,000 रुपये बैंक में जमा करने पहुंची थी ।अपनी बारी का इंतजार वह बैंक में मौजूद कुर्सी पर बैठ कर कर रही थी ।इसी दौरान बैंक में एक और अधेड़ महिला ने प्रवेश किया। जिसने मौका पाकर रुपयों से भरा बैग पार कर दिया। घटना सोमवार सुबह 11:00 से 12:00 के बीच की है। लखराम के भारतीय स्टेट बैंक में महिला जब रकम जमा करने काउंटर पर पहुंची तब उसे पता चला कि उसके पैसे किसी ने पार कर दिए हैं। महिला ने इसके बाद बैंक में हंगामा मचाना शुरू कर दिया। बैंक अधिकारियों ने तत्काल सीसीटीवी के फुटेज खंगाले तो पता चला कि एक अधेड़ महिला, हेमा के बगल में बैठी थी जिसके साथ एक युवक भी बाइक में सवार होकर बैंक पहुंचा था। सीसीटीवी फुटेज से पता चलता है कि हेमा के बगल में बैठने के दौरान उस अज्ञात महिला ने हरे रंग के झोले को उठाकर अपने लाल रंग के बैग में चुपके से रख दिया था। जिसके बाद वह अपने साथ आए युवक के साथ चुपचाप बैंक से बाहर निकल गई और बाइक में बैठकर कहीं चले गई । इस दौरान उसने भारतीय स्टेट बैंक में किसी तरह का लेन-देन भी नहीं किया। बैंक अधिकारियों का दावा है कि उठाई गिरी करने वाली महिला भी बैंक की खातेदार है ।

इस घटना की सूचना के बाद स्टेट बैंक पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने सीसीटीवी फुटेज को खंगाला और आरोपी महिला की शिनाख्त के लिए लोगों से पूछताछ की लेकिन उठाई गिरी करने वाली महिला और उसके साथ आए युवक के बारे में कोई जानकारी पुलिस हासिल नहीं कर पाई है। बताया जा रहा है की उठाई गिरी करने वाली महिला अपने साथी युवक के साथ बैंक पहुंची थी तो उसके पास पासबुक था। आरोपी अधेड़ महिला हरे रंग का ब्लाउज, प्रिंटेड साड़ी, नाक में फुल्ली, कान में झुमका पहने हुई है। वही युवक के गले में लाल रंग का गमछा नजर आ रहा है जो नीले रंग की जींस और ग्रे टी शर्ट पहना हुआ है। दोनों लाल रंग के मोटरसाइकिल पर सवार होकर बैंक पहुंचे थे। पुलिस दोनों आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है । उसके लिए आसपास के ग्रामीण इलाकों में आरोपियों के फोटो दिखा कर पतासाजी की जा रही है। इस मामले में 90,000 रुपए गवा चुकी महिला ने अब तक पुलिस में मामला तक दर्ज नहीं कराया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : न्यायधानी में फिर खूनी खेल.... छोटे भाई को बचाने पहुंचे युवक की चापड़ से गला रेतकर हत्या,... क्रिकेट टीम की रंजिश में खूनी हमला...युवक पर कैची से जानलेवा वार, सरकंडा में सनसनी बिलासपुर:- जनगणना करने पहुँचे शिक्षक से मारपीट... जिले में पहला मामला, काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था... खाद बेचने के नाम पर ठगी का नया जाल… मस्तूरी क्षेत्र में किसानों से 1500 रुपए की एजेंट कर रहे अवैध वस... 5 हजार की उधारी बनी हत्या की वजह...गला घोंटकर कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्... शराब के लिए पैसों की मांग...मना करने पर धारदार हथियार से हमला, युवक घायल...सरकंडा थाना क्षेत्र में ह... फर्नीचर दुकान में घुसकर युवक पर चाकू से वार...चकरभाठा थाना क्षेत्र की घटना, पथरी का ऑपरेशन कराने गए आरक्षक की ईलाज के दौरान मौत... निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा, लापरवाही ... तखतपुर : नहर किनारे मिली युवक की संदिग्ध लाश… कुचली हुई हालत ने बढ़ाई रहस्य की परतें, फॉरेंसिक टीम ज... मस्तूरी ब्लॉक के कई आंगनबाड़ी केंद्रों में होगी सहायिका भर्ती....आवेदन 18 मई तक,