तखतपुर

वर्दी की आड़ में विश्वासघात.. शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – तखतपुर थाना क्षेत्र में पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। शादी का झांसा देकर तीन वर्षों तक एक युवती का यौन शोषण करने के आरोप में पुलिस ने आरक्षक सुमंत मिरी उर्फ संतन मिरी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी पहले तखतपुर थाने में पदस्थ था और वर्तमान में बिलासपुर पुलिस लाइन में अटैच है। उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 69 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि वर्ष 2023 में सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी पहचान आरक्षक से हुई थी। बातचीत के दौरान दोनों के बीच दोस्ती और फिर प्रेम संबंध बन गए। आरोप है कि आरोपी ने शादी का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और लगातार विवाह का आश्वासन देकर तीन साल तक उसका शोषण करता रहा। इस दौरान उसका तबादला बिलासपुर हो गया, लेकिन वह युवती के संपर्क में बना रहा। जांच में सामने आया कि आरोपी पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। उसने अपनी वैवाहिक स्थिति छिपाकर युवती को शादी का झूठा भरोसा दिया। जब पीड़िता ने विवाह के लिए दबाव बनाया तो आरोपी उससे दूरी बनाने लगा और विवाद करने लगा। खुद को ठगा महसूस होने पर युवती ने तखतपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। तखतपुर थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत और प्रारंभिक जांच के आधार पर आरोपी आरक्षक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि विभाग की छवि धूमिल करने वाले किसी भी कर्मचारी के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम...