छत्तीसगढ़बिलासपुर

आज हुए विधानसभा चुनाव तो कांग्रेस को 34 सीट के भी पड़ जाएंगे लाले – धरमलाल लाल कौशिक

एग्जिट पोल से ही विपक्ष ने हाथ स्वीकार कर ली है और इसीलिए ईवीएम पर इतना हल्ला मचाया जा रहा है, लेकिन सुप्रीम कोर्ट से भी उन्हें तगड़ा झटका लगा है

सत्याग्रह डेस्क

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने भारतीय जनता पार्टी के ऐतिहासिक जीत के दावे किए हैं। धर्म लाल कौशिक ने कहा कि सभी एग्जिट पोल के सर्वे भाजपा की जीत की ओर इशारा कर रहे है। जनता ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा जताया है। वहीं उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल के बाद हार को स्वीकार करने की बजाय कांग्रेस और विपक्ष ईवीएम पर ठीकरा फोड़ कर अपनी गलतियों को अनदेखी करना चाह रहा है ।ऐसा कर एक तरफ वे जहां संवैधानिक संस्था इलेक्शन कमिशन पर प्रश्नचिन्ह लगा रहे हैं वही ऐसा करना मतदाताओं पर भी अविश्वास जताना है ।एग्जिट पोल से ही विपक्ष ने हाथ स्वीकार कर ली है और इसीलिए ईवीएम पर इतना हल्ला मचाया जा रहा है, लेकिन सुप्रीम कोर्ट से भी उन्हें तगड़ा झटका लगा है। धरमलाल कौशिक ने यह भी दावा किया कि 5 महीने में ही प्रदेश की कांग्रेस सरकार अलोकप्रिय हो चुकी है और अगर अभी विधानसभा के चुनाव होते हैं तो 68 सीट जीतने वाली कांग्रेस को 34 सीट भी नहीं मिलेंगे। क्योंकि जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
दवा समझकर कीटनाशक पीने से किसान की मौत... दो साल पहले जहरीली शराब से चली गई थी आंखों की रोशनी, जन्माष्टमी समारोह में भीड़ का फायदा उठाकर बुजुर्ग महिला की सोने की चेन पार...होटल ग्रैंड लोटस में भग... संदिग्ध बांग्लादेशी बताकर पकड़े गए 23 में 19 निकले भारतीय.. दस्तावेज सत्यापन के बाद डिटेंशन सेंटर से... 30 लाख की उधारी, तीन महीने का ब्याज और फिर खूनी खेल... शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया...