मुंगेली

रसूखदारो की जमी थी जुए की महफ़िल….10 जुआरियों को घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ा, कब्जे से 83 हजार नगद जब्त

भुवनेश्वर बंजारे

मुंगेली – जिले के जरहागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत खेत किनारे जमी जुए की महफिल में पुलिस ने दबिश देकर 10 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 83 हजार 100 रुपए बरामद किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार जरहागांव पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम भथरी के सड़क किनारे खेत पर कुछ लोग ताश की पत्तियों में रुपया पैसा का दाव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। जिसपर पुलिस ने तत्काल मौके पर दबिश दी जहा तखतपुर निवासी प्रशांत देवांगन ,अजय महिलांगे , खुदेश्वर पांडे ,अविनाश डेनियल , मनीष रजक ,
दिलेश्वर साहू , भथरी निवासी संतोष बंजारे , रामचंद्र खांडेकर , सैमुअल दयाल जुआ खेलते मिले। जिन्हें पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा। जिनके कब्जे से पुलिस ने 83 हजार 100 रुपए बरामद किया है। जिसके साथ ताश की गड्डी को जब्त कर सभी आरोपियों के खिलाफ़ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी एसके शर्मा सहायक उप निरीक्षक मनक लाल ध्रुव प्रधान आरक्षक दुर्गा साहू महेश राज आरक्षक बालकृष्ण मरकाम विजय कुमार हीरा सिंह नेताम प्रशांत कुर्रे सुशांत पांडे की भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला