बिलासपुर

दर्दनाक सड़क हादसा :- अनियंत्रित होकर पलटी कार…2 की मौत 2 घायल

रमेश राजपूत

बिलासपुर – प्रदेश के कई जिलों के साथ ही बिलासपुर में सड़क हादसे कम होने के नाम नही ले रहे है, आए दिन सड़क हादसों की खबर अखबारों और टीवी चैनलों की सुर्खियां बनती है, सड़क हादसों का मुख्य कारण वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही है।

इसके बावजूद लोग समझने को तैयार नही है, वही आज एक और दर्दनाक सड़क हादसा कोनी क्षेत्र में हुआ है जिसमे 2 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है.वही इस सड़क हादसे के दौरान जिसने भी ये मंज़र देखा उसके रौंगटे खड़े हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार एक निजी होटल में काम करने वाला तुषार बुधवार को अपने दोस्त राहुल यादव और प्रेम ध्रुव के साथ होटल ईस्ट पार्क से अल्टो कार में सवार होकर ग्राम निरंतु की ओर घूमने जा रहा था। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रहे बाइक चालक को बचाने के चक्कर मे कार चालक तुषार यादव की कार अनियंत्रित होकर गुलाटियां खाते हुए पलट गई।

बताया जा रहा है कि इस हादसे में कार पूरी तरह छतिग्रस्त हो गई है तो वही पैदल चल रहे जितु यादव और तुषार यादव की मौत हो गयी है वहीं उसके दो दोस्त प्रेम ध्रुव और राहुल यादव को गंभीर अवस्था मे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जिनका सिम्स में उपचार किया जा रहा है।

बहरहाल इस मामले में पुलिस शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को शव सौंप दी है और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO रतनपुर : माँ के दशगात्र में पसरा मातम… तालाब में डूबने से बेटे की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का... VIDEO:- पचपेड़ी क्षेत्र में भालू की दस्तक से दहशत… वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू…भरारी जंगल से पकड़क... पानी भरने के विवाद में खूनी संघर्ष... युवक पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला, हालत गंभीर तीन मासूम बच्चों संग महिला लापता...तीन दिनों से नहीं लगा सुराग, परिजनों में बढ़ी चिंता VIDEO:- पचपेड़ी क्षेत्र में भालू की दस्तक से हड़कंप, सुबह टहलने निकले लोगों में मची अफरा-तफरी, वन वि... बुलेट सवार बदमाशों का आतंक खत्म... लूट और मारपीट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, बिस्तर में सो रहे 10 वर्षीय मासूम को जहरीले करैत ने काटा... इलाज के दौरान हुई मौत, घर में पसरा मातम बकरी-बकरा चोरी कांड में तीसरा आरोपी गिरफ्तार...दुकान में काटकर बेचता था चोरी के जानवर महिलाओं के नाम संपत्ति रजिस्ट्री पर अब आधा शुल्क... छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला मस्तूरी : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर..1 युवक की मौत, एक गंभीर