मस्तूरी

मस्तूरी गैंगरेप:- एडिटेड अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग… फिर आरोपियों ने किया नाबालिग के साथ सामुहिक दुष्कर्म

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र से फिर एक बड़ी घटना सामने आई है, जिसमें गांव की एक नाबालिग की एडिटेड अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर 1 नाबालिग आरोपी और उसके साथियों ने नाबालिग पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को कई बार अंजाम दिया है, घटना से व्यथित पीड़िता आरोपियों के जाल में फंस कर उनका मुहरा बनकर रह गई थी, जिसे ब्लैकमेल कर आरोपी युवक बार बार उसकी आबरू से खेल रहे थे, हद तो तब हो गई जब आरोपियों ने उस वीडियो को वायरल कर दिया, जिससे परेशान नाबालिग पीड़िता ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने आइटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इस दौरान पीड़ित ने अपने बयान में बताया कि गांव के एक नाबालिग ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया था। इसे वायरल करने की धमकी देकर नाबालिग ने अपने साथियों के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वे लोग आए दिन वीडियो वायरल करने की धमकी देकर परेशान करने लगे। धमकियों से डरी नाबालिग उनकी बात मानती रही। बाद में उसका फोटो इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने एक नाबालिग और युवक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उनसे घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल