बिलासपुर

VIDEO: लखपति दीदी गायत्री खेतों में चला रही ट्रैक्टर, परिवार की बनी मजबूत ढाल….बिहान योजना से बन रही आत्मनिर्भर

रमेश राजपूत

बिलासपुर – राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की बिहान योजना के जरिए स्व सहायता समूहों से जुड़कर महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बन रही हैं। बिल्हा ब्लॉक के ग्राम उमरिया की गायत्री महर समूह से जुड़कर न केवल जैविक खेती कर लाभ कमा रही है ,

बल्कि कृषि सखी का कार्य कर दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित कर रही है। मिलने वाले मानदेय से अब अपनी उच्च शिक्षा भी पूरी कर रही हैं। गायत्री का चयन छत्तीसगढ़ विजन डॉक्यूमेंट में विचार रखने के लिए भी किया गया था। बिल्हा के उमरिया गांव की रहने वाली गायत्री महर स्व सहायता समूह से जुड़ने के बाद मिली जानकारी से अब स्वयं जैविक खेती करती है, अपने खेतों में ट्रैक्टर चलाकर बुआई और खेती के अन्य काम करती है। इसके साथ ही गांव में कृषि सखी का कार्य भी कर रही है। गायत्री बताती हैं कि समूह से जुड़ने से पहले उनके भीतर इतना आत्म विश्वास नहीं था ,स्वयं की कोई पहचान भी नही थी लेकिन अब कृषि सखी के रूप में उन्हें पूरा गांव जानता है। स्व सहायता समूह के माध्यम से छत्तीसगढ़ विजन डॉक्यूमेंट के लिए अपने विचार रखने का भी अवसर मिला जो उनके लिए गौरव की बात हैं। शादी के 7 वर्ष के बाद अब वह अपने कृषि सखी के रूप में कार्य के मानदेय के पैसों से अपना ग्रेजुएशन भी पूरा कर रही है। गायत्री कहती हैं कि बिहान योजना हम ग्रामीण महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव ला रही है। योजना से जुड़कर अब मैं लखपति दीदी भी बन गई हूं। उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार की ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की योजना बिहान गांवो की महिलाओं के लिए वरदान बन रही है,जहां महिलाएं स्व सहायता समूहों के माध्यम से विभिन्न आजीविका गतिविधियों से आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...