बिलासपुर

कोरोना का घरों घर सघन सर्वे शुरू, अलग अलग वर्गों में किया जा रहा चिन्हांकन…संक्रमण को रोकने अहम शुरुआत मिलेगी निश्चित सफलता

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले में सोमवार को सघन सामुदायिक सर्वे अभियान का आगाज किया गया। पहले दिन स्वास्थ्य विभाग की 2647 टीम लोगो के घरों-घर सर्वें के लिएपहुँची थी। जहाँ सोमवार दिनभर में विभाग की टीम ने 29060 घरों में दस्तक दी। जहाँ स्वास्थ्य विभाग की सर्वे टीम को 180 संदेही मिले थे। जिनमें सर्दी-खांसी बुखार के लक्षण पाए गए हैं। जिसमे से 10 संदेहियों की कोविड जांच की गई। जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। तो वही बाकि के 170 संदेहियों को मंगलवार नजदीकी कोविड जांच सेंटर में जांच कराने की सलाह देते हुए होम क्वारंटाइन किया।

दरसअल कोविड-19 संक्रमण के प्रसार श्रृंखला को तोड़ने हेतु छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार राज्य के सभी जिलों के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर भ्रमण कर कोरोना सघन सामुदायिक सर्वे के निर्देश दिए थे। जहाँ यह अभियान 12 अक्टूबर तक चलाया जायेगा। हालांकि जिले में ये अभियान पिछड़ गया है। क्योंकि जिले के नगर निगम सीमा के 6 लाख लोगो के साथ ही पूरे जिले के करीब 16 लाख लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण करना है। जो आगामी 8 दिनों में पूरा हो पाना मुश्किल है। सर्वे कार्य की वास्तविकता तो आगामी दिनों में ही साफ हो सकेगी। लेकिन इसी गति से टीम ने जिले में कोविड का सर्वे किया तो यह जिले में कोरोना नियंत्रण में अधिक मददगार साबित नहीं होगा।

सर्वे को सार्थक बनाने सामने आए, मेडिकल टीम को सही जानकारी देने की अपील….कलेक्टर

न्यायधानी में सोमवार को शुरु हुए इस अभियान को लेकर कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि सर्वे टीम को सही जानकारी दें और आवश्यक सहयोग करें। यह हम सभी की सुरक्षा एवं बचाव के लिये बेहद जरूरी है। कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर ने सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए जागरूकता, जल्द से जल्द संक्रमित व्यक्ति की पहचान और उपचार और इस उद्देश्य को पूरा करने में जिला प्रशासन को आम जनता का सहयोग सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि सर्वे के बाद जांच दल द्बारा लक्षण वाले मरीजों को कोरोना समुचित उपचार का प्रबंध किया जायेगा।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-... किसानों की मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन...जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन के बा... 24 साल से एक ही जिले में जमी है ‘कुर्सी’! ट्रैफिक शाखा के ASI पर उठे सवाल, तबादला नीति के बीच आखिर क... सीपत: तहसील परिसर के भीतर से निजी दुकान और तीन मंजिला भवन तक रास्ता! बाउंड्री बनने से पहले उठे ‘संरक... जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ... सीपत:-वन विभाग के नाक के नीचे चल रहा अवैध शिकार! चीतल का मांस पकाकर खाने की थी तैयारी, दो गिरफ्तार बिलासपुर:- 11 केवी लाइन का टूटा तार बना किसान की मौत का कारण.. खेत में 5 दिन पड़ी रही लाश, सीपत :- पुरानी रंजिश पर खूनी झड़प: गाली देने से मना किया तो टंगिया से हमला, तीन पर FIR पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत,