छत्तीसगढ़

जमीन विवाद बनी हत्या की वजह, भतीजे ने उतारा चाची को मौत के घाट, चाचा पर भी किया हमला, हालत गंभीर

डेस्क

गरियाबंद- वर्षो से जर, जोरू और जमीन हत्या जैसे जघन्य अपराध के पीछे की मुख्य वजह रही है, इन तीनो में से एक न एक कारण घटनाओं के लिए हमेशा से जिम्मेदार रहा है। ऐसे ही एक विवाद में भतीजो ने टंगीये से हमला कर चाची को मौत के घाट उतार दिया और चाचा को गंभीर रूप से घायल कर दिया है। पुलिस आरोपीयो के तलाश में जुट गई है, दरअसल मामला अमलीपदर थाना के घुमरापदर बांध के उस पार स्थित अंदुरनी इलाके में बसे कमारपारा गांव का है। सोमवार की रात लगभग 2 बजे जमीन विवाद के चलते आरोपी बलीराम एवं उसके भाई ने, टंगीये से अपने चाचा समारु पर ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया। बचाव में पत्नी बासमती उम्र 48 वर्ष बीच मे आ गई।बलिराम के टँगीये का एक वार बासमती के सर पर जा लगा। इस चोट से बासमती की मौत मौके पर ही हो गई। जबकि समारू के सिर व चेहरे पर टँगीये के कई वार होने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया है। मामले की सूचना घूमरापदर गांव के कोटवार मोहन लाल ने थाने में दी, थाना प्रभारी राम कुमार साहू ने बताया कि घायल को उपचार के लिए पीएससी अमलीपदर में भर्ती किया गया है, वही आरोपीयों के खिलाफ धारा 302, 307 के तहत मामला दर्ज कर पतासाजी किया जा रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
वर्दी की आड़ में विश्वासघात.. शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार, मस्तूरी:- खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरे करंट से महिला की मौत....जांच में जुटी पुलिस कम दाम में किराना सामान दिलाने का झांसा... व्यवसायी से 15 लाख की ठगी, परिवार सहित फरार हुआ आरोपी, बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा...चोरी की तीन दोपहिया वाहन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर में देर रात बवाल.....रात के सन्नाटे में खूनी हमला, मामूली विवाद में युवक का सिर फोड़ा बिलासपुर:- शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, कारोबारी ने दर्ज कराई एफआईआर प्रदेश में पहली बड़ी कार्रवाई... हादसे की सूचना मिलने पर लेट से पहुँचा आरक्षक, लापरवाही पर आरक्षक सस... रेत घाट बंद फिर भी खनिज माफिया सक्रिय, बिलासपुर में फिर हुई कार्रवाई... 7 मशीनें-वाहन जब्त, 840 घन म... बिलासपुर:- ईडी अफसर बताकर रेलवे में नौकरी का झांसा... बेरोजगार युवक से 3.14 लाख की ठगी, दंपती पर केस...