बिलासपुर

अवैध शराब बेचने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार… कब्जे से 158 पाव देशी शराब जब्त

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – शुक्रवार को निजात अभियान द्वारा अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने 158 पाव देसी शराब के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है पहला मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

जहां अर्चना विहार निवासी पुरुषोत्तम सिंह गौड़ द्वारा अवैध शराब बेचने की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी जहां आरोपी के कब्जे से पुलिस ने देशी शराब बरामद की है वही दूसरा मामला बिल्हा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां मुखबिर से सूचना मिली कि दगौरी पानी टंकी,वार्ड क्रमांक 9 बिल्हा व बिल्हा मोड़ निपनिया के आसपास कुछ लोग अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहे हैं

जिस पर पुलिस ने मौके पर दबिश देकर घेराबंदी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनमे बरतोरी निवासी मनोज उर्फ चिंटू कौशिक,बिल्हा निवासी हेमंत कोशले,चुनचुनिया निवासी नरेंद्र यादव शामिल थे।

जिनके कब्जे से क्रमश 36 पाव ,34 पाव,60 पाव देशी मदिरा के साथ मोटर सायकल एच एफ डिलक्स क्रमाक सीजी 10 एएम 9732 ,प्लेजर स्कूटी वाहन क्रमांक सीजी 28 2395 से बरामदा किया है।

इन सभी मामलों में स्थानीय पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है

error: Content is protected !!
Letest
किसानों की मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन...जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन के बा... 24 साल से एक ही जिले में जमी है ‘कुर्सी’! ट्रैफिक शाखा के ASI पर उठे सवाल, तबादला नीति के बीच आखिर क... सीपत: तहसील परिसर के भीतर से निजी दुकान और तीन मंजिला भवन तक रास्ता! बाउंड्री बनने से पहले उठे ‘संरक... जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ... सीपत:-वन विभाग के नाक के नीचे चल रहा अवैध शिकार! चीतल का मांस पकाकर खाने की थी तैयारी, दो गिरफ्तार बिलासपुर:- 11 केवी लाइन का टूटा तार बना किसान की मौत का कारण.. खेत में 5 दिन पड़ी रही लाश, सीपत :- पुरानी रंजिश पर खूनी झड़प: गाली देने से मना किया तो टंगिया से हमला, तीन पर FIR पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ...