रायपुर

पीएचई में इंजीनियर्स सहित 181 पदों पर होगी भर्ती…वित्त विभाग ने दी स्वीकृति

रमेश राजपूत

रायपुर – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर वित्त विभाग ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में इंजीनियर्स सहित अन्य पदों पर भर्ती की मंजूरी दी है। उप मुख्यमंत्री तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री अरुण साव की पहल पर विभाग ने वित्त विभाग में इसका प्रस्ताव भेजा था। राज्य शासन के इस फैसले से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में 181 रिक्त पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। नई भर्ती से विभाग के कामकाज में सुधार के साथ-साथ पेयजल व्यवस्था भी बेहतर होगी। वित्त विभाग द्वारा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में उप अभियंता, अनुरेखक और सहायक ग्रेड-3 सहित विभिन्न रिक्त पदों को भरने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। इनमें उप अभियंता (सिविल) के 118 पद, उप अभियंता (विद्युत/यांत्रिकी) के दस पद, अनुरेखक के 37 पद, केमिस्ट के 12 पद तथा सहायक ग्रेड-3 और वाहन चालक के दो-दो पद शामिल हैं। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राज्य शासन द्वारा रिक्त पदों पर भर्ती की मंजूरी मिलने पर कहा कि नई भर्तियां न केवल विभाग की कार्यक्षमता को बढ़ाने में सहायक होगी, बल्कि इससे नागरिक सेवाओं में भी सुधार होगा। प्रगतिरत योजनाओं को निर्धारित समय में पूरा किया जा सकेगा। साथ ही पेयजल की गुणवत्ता और आपूर्ति व्यवस्था भी बेहतर होगी। जल जीवन मिशन जैसी फ्लैगशिप योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन हो सकेगा। इससे ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में लोगों को निरंतर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने में सुगमता होगी।

error: Content is protected !!
Letest
24 साल से एक ही जिले में जमी है ‘कुर्सी’! ट्रैफिक शाखा के ASI पर उठे सवाल, तबादला नीति के बीच आखिर क... सीपत: तहसील परिसर के भीतर से निजी दुकान और तीन मंजिला भवन तक रास्ता! बाउंड्री बनने से पहले उठे ‘संरक... जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ... सीपत:-वन विभाग के नाक के नीचे चल रहा अवैध शिकार! चीतल का मांस पकाकर खाने की थी तैयारी, दो गिरफ्तार बिलासपुर:- 11 केवी लाइन का टूटा तार बना किसान की मौत का कारण.. खेत में 5 दिन पड़ी रही लाश, सीपत :- पुरानी रंजिश पर खूनी झड़प: गाली देने से मना किया तो टंगिया से हमला, तीन पर FIR पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र...