रतनपुर

खूंटाघाट के पास झाड़ियों में मिली अज्ञात महिला की लाश…रतनपुर पुलिस जुटी मामले की जांच में

जुगनू तंबोली

बिलासपुर – जिले के रतनपुर थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत जाली के पहाड़ी में एक अज्ञात महिला की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। महिला की लाश करीब 4 से 5 दिन पुरानी है। मिली जानकारी के अनुसार रतनपुर थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत जाली के पहाड़ी में एक अज्ञात महिला की लाश मिली है। आज सुबह एक चरवाहा जानवरो को लेने पहाड़ी पर गया हुआ था। वही पर झाड़ीयो से काफी बदबू आ रही थी। नजदीक जाकर देखा तो किसी अज्ञात महिला की लाश नजर आई ।

जिसकी जानकारी ग्राम पंचायत सरपंच को दी गई। सरपंच प्रतिनिधि धर्मेंद्र मरावी कोटवार के साथ रतनपुर थाने पहुँचकर पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना पर रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई है। मृत महिला की अभी तक शिनाख्त नहीं हुई है। बहरहाल पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के संबंध जानकारी मिल पाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
किसानों की मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन...जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन के बा... 24 साल से एक ही जिले में जमी है ‘कुर्सी’! ट्रैफिक शाखा के ASI पर उठे सवाल, तबादला नीति के बीच आखिर क... सीपत: तहसील परिसर के भीतर से निजी दुकान और तीन मंजिला भवन तक रास्ता! बाउंड्री बनने से पहले उठे ‘संरक... जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ... सीपत:-वन विभाग के नाक के नीचे चल रहा अवैध शिकार! चीतल का मांस पकाकर खाने की थी तैयारी, दो गिरफ्तार बिलासपुर:- 11 केवी लाइन का टूटा तार बना किसान की मौत का कारण.. खेत में 5 दिन पड़ी रही लाश, सीपत :- पुरानी रंजिश पर खूनी झड़प: गाली देने से मना किया तो टंगिया से हमला, तीन पर FIR पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ...