बिलासपुर

दहेज हत्या:- फिर एक नवविवाहिता की जलकर हुई मौत, मायके वालों ने कहा पति करता था दहेज की मांग, आरोपी पति गिरफ्तार

उदय सिंह

सीपत – थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डंगनिया में 15.07.2024 की सुबह घर के रसोई में नवविवाहिता शुकवारा बाई केंवट बुरी तरह जल गई थी, जिसे रायपुर के हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था, जहाँ 18.07.2024 को ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी, मामले में सीपत थाने में मर्ग कायम कर जांच की जा रही थी, जहाँ जांच में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत पाई गई। जिसमे थाना प्रभारी निलेश पांडेय के द्वारा मर्ग जांच के दौरान मृतिका के मायके पक्ष का कथन लिया गया। जिन्होंने अपने कथन में बताया कि मृतिका शुकवारा बाई केंवट की शादी घटना दिनांक के 03 माह पूर्व ही हुई थी शादी के बाद शुकवारा बाई केंवट से उसका पति मुकेश केंवट दहेज की मांग करता था जिस पर मृतिका द्वारा आपत्ति करने पर मुकेश केंवट अपनी नव विवाहिता पत्नी शुकवारा बाई केंवट के साथ लगातार विवाद कर मारपीट कर प्रताड़ित करता था, जांच में पाया गया कि मृतिका शुकवारा बाई केंवट जो कि नव विवाहिता थी जिसकी अस्वभाविक मौत संदिग्ध परिस्थिति में हुई है जो आरोपी मुकेश केंवट पिता स्व. गणेश राम केंवट उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम डगनिया के विरूद्ध प्रथम दृष्टया अपराध धारा 80 बीएनएसएस का अपराध घटित करना पाये जाने से थाना सीपत में धारा 80 बीएनएस पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निलेष पाण्डेय, सउनि शिव सिंह बक्साल, युगल शर्मा, आरक्षक आकाश मिश्रा, म आर क्रांति मरकाम का सराहनीय योगदान है।

error: Content is protected !!
Letest
24 साल से एक ही जिले में जमी है ‘कुर्सी’! ट्रैफिक शाखा के ASI पर उठे सवाल, तबादला नीति के बीच आखिर क... सीपत: तहसील परिसर के भीतर से निजी दुकान और तीन मंजिला भवन तक रास्ता! बाउंड्री बनने से पहले उठे ‘संरक... जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ... सीपत:-वन विभाग के नाक के नीचे चल रहा अवैध शिकार! चीतल का मांस पकाकर खाने की थी तैयारी, दो गिरफ्तार बिलासपुर:- 11 केवी लाइन का टूटा तार बना किसान की मौत का कारण.. खेत में 5 दिन पड़ी रही लाश, सीपत :- पुरानी रंजिश पर खूनी झड़प: गाली देने से मना किया तो टंगिया से हमला, तीन पर FIR पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र...