बिलासपुर

हॉटल संचालक और बेटे पर जानलेवा हमला…मारपीट करने वाले नाबालिग सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – रोड किनारे स्थित होटल संचालक के ऊपर जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों को सकरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस ने एक नाबालिग सहित कुल पांच आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। मिली जानकारी के अनुसार लोखंडी निवासी दिलीप निर्मलकर ने पूर्व में सकरी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि 10 सितंबर की रात लोखंडी में रोड किनारे उनके होटल कुछ युवक पहुंच थे। रात ज्यादा होने पर होटल को संचालक द्वारा बंद कर दिया गया। लेकिन युवकों द्वारा सामान देने की बात कहते हुए प्रार्थी के पिता राजकुमार निर्मलकर के साथ मारपीट करने लगे। यही नहीं मारपीट कर युवक वहा से चले गए लेकिन कुछ देर बाद वह अपने अन्य साथियों के साथ हथियारों से लैस होकर प्रार्थी के होटल पहुंचे और उनपर हमला कर दिया। जिससे प्रार्थी और उनके पिता को गंभीर चोटे आई थी। इधर मामले में प्रार्थी की शिकायत पर सकरी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इसी बीच पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी धुरीपारा मंगला निवासी राहुल यादव ,राहुल पटेल , ओम कालेश्वर उर्फ गोदाला विश्वकर्मा ,आकाश रजक उर्फ भाचा सहित एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त तलवार नुमा धारदार हथियार और डीलक्स मोटरसाइकिल जप्त कर आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड में भेजा दिया गया है। उक्त संपूर्ण कार्रवाई में उप निरीक्षक हेमंत आदित्य , सहायक उप निरीक्षक जीवन साहू , प्रधान आरक्षक लक्ष्मीकांत कश्यप,चोला राम पटेल, आरक्षक विनेंद्र कौशिक, रवि शंकर सिरो, सत्यार्थ शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
24 साल से एक ही जिले में जमी है ‘कुर्सी’! ट्रैफिक शाखा के ASI पर उठे सवाल, तबादला नीति के बीच आखिर क... सीपत: तहसील परिसर के भीतर से निजी दुकान और तीन मंजिला भवन तक रास्ता! बाउंड्री बनने से पहले उठे ‘संरक... जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ... सीपत:-वन विभाग के नाक के नीचे चल रहा अवैध शिकार! चीतल का मांस पकाकर खाने की थी तैयारी, दो गिरफ्तार बिलासपुर:- 11 केवी लाइन का टूटा तार बना किसान की मौत का कारण.. खेत में 5 दिन पड़ी रही लाश, सीपत :- पुरानी रंजिश पर खूनी झड़प: गाली देने से मना किया तो टंगिया से हमला, तीन पर FIR पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र...