रायगढ़

दहेज प्रताड़ना से त्रस्त नवविवाहिता ने की थी आत्महत्या…आरोपी पति गिरफ्तार

भुवनेश्वर बंजारे

रायगढ़ – नवविवाहिता की आत्महत्या के मामले में पुसौर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार पडिगांव निवासी रोजी मेहर की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व जीवन मेहर से हुई थी। तब से मृतिका का पति जीवन मेहर दहेज़ के लिए उसे परेशान करता था। जिससे तंग आकर महिला ने 23 सितंबर 2024 को आत्महत्या कर ली। जिसकी जानकारी मिलते ही पुसौर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। जहा मृतिका के मायके और ससुराल पक्ष के साथ-साथ स्वतंत्र गवाहों के बयान दर्ज किए गए। बयानों से यह स्पष्ट हुआ कि मृतिका रोजी मेहर का विवाह डेढ़ वर्ष पूर्व जीवन मेहर से हुआ था। उसे दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित कर रहे थे। जिस वजह से ही मृतिका की मौत हुई है। जांच के बार आरोपी जीवन मेहर और अन्य के खिलाफ अपराध क्रमांक 224/2024 धारा 80(2) BNS के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। जहा पुलिस ने आरोपी पति को गुरुवार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड हिरासत में भेज दिया है। इस गिरफ्तारी की कार्रवाई में निरीक्षक रोहित बंजारे, एएसआई उमाशंकर विश्वाल, महिला प्रधान आरक्षक जेनिपा पन्ना एवं हमराह स्टाफ की विशेष भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
24 साल से एक ही जिले में जमी है ‘कुर्सी’! ट्रैफिक शाखा के ASI पर उठे सवाल, तबादला नीति के बीच आखिर क... सीपत: तहसील परिसर के भीतर से निजी दुकान और तीन मंजिला भवन तक रास्ता! बाउंड्री बनने से पहले उठे ‘संरक... जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ... सीपत:-वन विभाग के नाक के नीचे चल रहा अवैध शिकार! चीतल का मांस पकाकर खाने की थी तैयारी, दो गिरफ्तार बिलासपुर:- 11 केवी लाइन का टूटा तार बना किसान की मौत का कारण.. खेत में 5 दिन पड़ी रही लाश, सीपत :- पुरानी रंजिश पर खूनी झड़प: गाली देने से मना किया तो टंगिया से हमला, तीन पर FIR पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र...