बिलासपुर

VIDEO :- लालखदान चौक के पास स्कूटी सवार दंपत्ति आये हाईवा की चपेट में….मौके पर महिला की हुई मौत, हादसे से मचा हड़कंप, लगा जाम

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – रविवार सुबह तोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत लालखदान चौक के पास एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुआ है। जहां एक अज्ञात हाईवा वाहन ने स्कूटी सवार महिला को रौंद दिया। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम कोहरौदा निवासी बिसाहिन बाई पति बाबूलाल के साथ स्कूटी में रायपुर जाने निकले थे। जो लालखदान चौक के पास सुबह करीब 8 बजे पहुंचे थे ही की उसी वक्त विपरित दिशा से एक हाइवा तेज रफ्तार से उनकी ओर आ रहा था। जिसे देख बाबूलाल ने स्कूटी को रोकने ब्रेक मारा जिससे स्कूटी के साथ दंपत्ति गिर गए।

वही पीछे बैठी बिसाहिन बाई हाइवा के चपेट में आ गई। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। इधर घटना के बाद हाईवा चालक वाहन समेत फरार हो गया। इस मौत से आसपास के लोग और परिजन काफी आक्रोश में है मुआवजे की मांग को लेकर शव को बीच सड़क पर रखकर चक्काजाम और प्रदर्शन शुरू कर दिया। मामले की सूचना पाकर तोरवा पुलिस मौके पर पहुंच डेड बॉडी को शव गृह भेजा वही जाम को खोलने और यातायात व्यवस्था को सुचारू करने जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
24 साल से एक ही जिले में जमी है ‘कुर्सी’! ट्रैफिक शाखा के ASI पर उठे सवाल, तबादला नीति के बीच आखिर क... सीपत: तहसील परिसर के भीतर से निजी दुकान और तीन मंजिला भवन तक रास्ता! बाउंड्री बनने से पहले उठे ‘संरक... जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ... सीपत:-वन विभाग के नाक के नीचे चल रहा अवैध शिकार! चीतल का मांस पकाकर खाने की थी तैयारी, दो गिरफ्तार बिलासपुर:- 11 केवी लाइन का टूटा तार बना किसान की मौत का कारण.. खेत में 5 दिन पड़ी रही लाश, सीपत :- पुरानी रंजिश पर खूनी झड़प: गाली देने से मना किया तो टंगिया से हमला, तीन पर FIR पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र...