मुंगेली

साधु के वेश में पहुँचे शातिर ठगों ने महिला को भ्रमित कर नगदी और गहने लेकर हुए फरार…अंधविश्वास में डरी महिला ने दूसरे दिन किया घटना का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

मुंगेली – जिले के जरहागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रौनाकापा निवासी वीर कुमार साहू की पत्नी से ठगी का मामला सामने आया है, जिसमें शातिर आरोपीयों ने साधु का वेश धारण कर घर पहुँचे और महिला को काला जादू का प्रकोप उनके घर मे होने का भय दिखाकर नगदी 70 हजार रुपए, सोने चांदी के जेवर सहित कुल 90 हजार रुपए से अधिक का माल लेकर फरार हो गए है। घटना की शिकायत प्रार्थी ने थाने में दर्ज कराई है, जिसे पर मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं उप पुलिस अधीक्षक पथरिया नवनीत पाटिल के कुशल दिशा निर्देशन में आरोपियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाकर मोबाईल लोकेशन के आधार पर आरोपियों के हुलिया से मिलता हुआ दो व्यक्ति को मुंगेली लालपुर रोड से पकड़कर हिरासत में लेकर पुछताछ की गई दोनो ने ग्राम रौनाकापा में प्रार्थी के घर जाकर पूजा करना अपराध स्वीकार किये है, जिनसे संपत्ति को बरामद कर आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

ऐसे दिया घटना को अंजाम…

मामले में प्रार्थी ने बताया कि बीते 28 सितंबर की दोपहर 2 अज्ञात साधु उनके घर आये तो उनकी पत्नी बाहर निकली और 20 रुपए दे दिए, लेकिन इसके जब प्रार्थी कमरे में जाकर सो गया तो उक्त साधुओं द्वारा उनकी पत्नी पुष्पा साहू को घर मे काला जादू, देवी का प्रकोप होने का झांसा दिया और पैसे जेवर देने की मांग की, जिनकी बातों में उलझकर और अंधविश्वास में डर कर महिला ने 70 हजार नगद, सोने और चांदी के जेवर उन साधुओं को लाकर दे दिए, जिनके कहने पर ही इसकी जानकारी आज किसी को मत देना नही तो फिर से शैतान आ जायेगा कहकर डरा दिया गया, जिससे पीड़िता महिला ने घर में इसकी जानकारी दूसरे दिन दी, जिसके बाद प्रार्थी ने इसकी शिकायत जरहागांव थाने में दर्ज कराई है।

जब्त संपत्ति-

1 नगदी रकम 70000 रूपये

2 एक जोड़ी चांदी का पायल पुरानी इस्तेमाली वजनी करीबन 20 तोला

3 सोना की एक फुल्ली पुरानी

4 मोबाइल फोन 09 नग 4

गिरफ्तार आरोपी :-

1 मंजय लालदेव पिता नगीना लालदेव उम्र 37 वर्ष साकिन ग्राम तोला जुड़िया थाना बहेरी जिला दरभंगा बिहार

2 बिदुर कुमार लालदेव पिता राजेन्द्र लालदेव उम्र 35 वर्ष साकिन ग्राम उजैना थाना बहेरी जिला दरभंगा बिहार

error: Content is protected !!
Letest
बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ... सीपत:- खेत से लौटते समय आसमान से बरसी आफत...आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत, 1 घायल तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो बरपा दिया कहर...युवक और दो भाइयों पर रॉड,कैची से हमला बिलासपुर में अवैध दवा कारोबार पर कार्रवाई... खमरिया में बिना लाइसेंस 36 तरह की दवाइयां जब्त मल्हार-रतनपुर की बदलेगी तस्वीर... विरासत, पर्यटन और विकास को जोड़कर बनेगा मास्टर प्लान VIDEO सीपत:- श्मशानघाट में आधी रात का रहस्य! मछली, नींबू-सिंदूर के साथ मिली चीफ जस्टिस की फोटो.. तंत...