जांजगीर चाँपा

नकल प्रकरण बनने से आहत कक्षा दसवीं की छात्रा ने किया आत्मदाह…. पुलिस जुटी मामले की जांच में

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – जिले में दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा ने नकल करते हुए पकड़े जाने पर आत्म दाह कर लिया हैं। घटना बीती दरमियानी रात की बताई जा रही है। परिजनों की सूचना के बाद मौके पर पहुॅची पुलिस ने जांच पचनामा के बाद शव को पीएम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार पामगढ़ थाना क्षेत्र के धाराशिव की रहने वाली 16 वर्षीय कक्षा दसवीं की छात्रा ललिता धीवर पिता गोरेलाल धीवर ने बुधवार की दरमियानी रात घर के छत पर आग लगा ली। परिजनों ने जब उसकी चीख पुकार सुनी तब दौड़े मगर तब तक देर हो चुकी थी। ललिता आग की लपटों से बुरी तरह से घिरी हुई निढाल पड़ी थी।

परिजनों ने इस बात की सूचना पामगढ़ थाने में दी जिसके बाद सुबह मौके पर पहुॅची पुलिस ने जांच पंचनामा के बाद शव को पीएम के लिए रवाना कर दिया। इस मामले में परिजनों ने पामगढ़ पुलिस को बताया है कि 08 तारीख को ललिता शासकीय हाई स्कूल धाराशिव में कक्षा दसवीं के सामाजिक विज्ञान का पेपर देने गई थी जिस दौरान वह नकल करते हुए पकड़ी गई थी। घर लौटने पर वह काफी दुखी थी। नकल प्रकरण बनने के बाद से वह गुमसुम रहती थी किसी से बात नही रही थी और बुधवार की रात इसी परेशानी से जुझते हुए उसने अपने कमरे में आग लगा ली।

error: Content is protected !!
Letest
सुबह बाइक पर घूमने निकले छात्र की सड़क हादसे में हुई मौत... अज्ञात भारी वाहन ने मारी ठोकर, रायगढ़: रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात...पिता ने 6 वर्षीय बेटे की कुएं में डुबोकर की हत्या, घरेल... बिलासपुर:- रिश्तों का कत्ल.... कलयुगी सौतेले पिता की दरिंदगी ने छीना नाबालिग का बचपन... पीड़िता ने द... बिलासपुर: प्रतियोगी परीक्षार्थी युवक ने की आत्महत्या...सरकंडा में किराए के मकान में फंदे पर झूलती मि... प्रेमी ने दिल्ली में लगाई फांसी तो बिलासपुर में नाबालिग प्रेमिका भी झूली फांसी के फंदे पर...बिछड़ने क... VIDEO बिलासपुर : पेन और पुस्तक रखने वाले हाथों में शिक्षक पकड़ा रहे झाड़ू…मासूम बच्चों से कराई जा रह... तोरवा क्षेत्र में दर्दनाक हादसा....नाले में गिरी बाइक, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर सब्जी पकाने के विवाद में गर्भवती पत्नी की हत्या...डंडे के वार से हुई मौत, 2 साल की मासूम के साथ फरार... अमानत में खयानत: होटल संचालिका से किराये पर लिया ट्रेलर हड़पने वाले दो आरोपी गिरफ्तार... इंजन जब्त, बिलासपुर: अवैध हुक्का बार पर पुलिस की छापेमारी...मौके से बड़ी मात्रा में हुक्का सामग्री जब्त, 3 गिरफ्...