मस्तूरी

कमाने खाने इलाहाबाद गए ग्रामीण के सुने मकान में चोरी करने वाले चढ़े पुलिस के हत्थे, शिकायत के बाद सरगर्मी से थी तलाश

उदय सिंह

मस्तूरी- थाना क्षेत्र के मल्हार चौकी में बीते 16 अप्रैल को ग्रामीण सुखीराम केंवट ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि बूढ़ीखार निवासी उसके चचेरे भाई समारू केंवट के घर अज्ञात चोरों ने एलईडी टीवी, धान, चावल, पंखा एवं बर्तनों की चोरी की है। जिसके आधार पर मल्हार चौकी पुलिस ने अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी थी, तभी उन्हें सूचना मिली कि बूढ़ीखार के ही प्रभु केंवट उम्र 20 वर्ष और सोहित कुमार भैना उम्र 20 वर्ष संदिग्ध गतिविधियों में संलग्न है,

जिस पर उन्हें पुलिस ने अपने कब्जे में लेते हुए पूछताछ की तो उन्होंने उक्त चोरी की घटना को अंजाम देने की बात कबूल की, जिनके निशानदेही पर पुलिस ने आरोपियों के घर से चोरी गए सामानों को बरामद किया है। इस चोरी के मामले में दर्ज अपराध धारा 457, 380, 34 के तहत दोनों आरोपियों को रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी एवं चोरी गए समान को बरामद करने में प्रधान आरक्षक सुरेंद्र तिवारी आरक्षक नामीत सोनी एवं आरक्षक शिवधन बंजारे की अहम भूमिका रहा।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत: तहसील परिसर के भीतर से निजी दुकान और तीन मंजिला भवन तक रास्ता! बाउंड्री बनने से पहले उठे ‘संरक... जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ... सीपत:-वन विभाग के नाक के नीचे चल रहा अवैध शिकार! चीतल का मांस पकाकर खाने की थी तैयारी, दो गिरफ्तार बिलासपुर:- 11 केवी लाइन का टूटा तार बना किसान की मौत का कारण.. खेत में 5 दिन पड़ी रही लाश, सीपत :- पुरानी रंजिश पर खूनी झड़प: गाली देने से मना किया तो टंगिया से हमला, तीन पर FIR पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक,