अवर्गीकृत

अब कार्टून करैक्टर बनेंगे स्वच्छता दूत, खुले मैदान में कचरा ना फेंकने करेंगे लोगों को जागरूक

डेस्क

छोटा भीम और मोटू-पतलू को लोगों ने अभी तक टीवी स्क्रीन में ही देखा है, पर अब उसे शहर की गलियों में भी देखा जा सकता है। वो भी बकायदा लोगों को स्वच्छता का संदेश देते हुए. खुले मैदान में अक्सर लोगों द्वारा कचरा फेंक गंदगी करने से निपटने के लिए नगर निगम और स्मार्ट सिटी ने शहर के अधिकांश खुले मैदानों में बोर्ड लगवाया है। जिसमें मज़ेदार कार्टून कैरेक्टर का उपयोग करते हुए लोगों को कचरा नहीं फेंकने की अपील की जा रही है।शहर के सभी जोन में खली पड़े लगभग 50 मैदानों में कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय के निर्देश में ननि ने बोर्ड लगवाया है,जिनमें स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए अलग तरीका अपनाया गया है।

सामान्य तरीके से गंदगी नहीं करने की सूचना देने के बजाए कार्टून कैरेक्टर के साथ सार्थक संदेश दिया जा रहा है,ताकि लोग खुले मैदान में गंदगी ना फैलाएं। जिन मैदानों में यह बोर्ड लगाया है,वहां अक्सर लोग कचरा और अन्य कबाड़ के सामान फेंक कर गंदगी फैलाते है.जिससे शहर की सुंदरता खराब होती है।गंदगी नहीं करने की सीख देने के लिए निगम और स्मार्ट सिटी द्वारा अपनाएं गए इस यूनिक आइडिया को लोग खूब पसंद कर रहें हैं। लोगों के प्रिय कार्टून कैरेक्टर जब अपने आकर्षक स्लोगन के साथ खुले मैदान में गंदगी नहीं करने की सीख दें रहें है तो इसे बच्चों के साथ बड़े भी पसंद कर रहें हैं।इस अवसर पर निगम कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय ने कहा कि खुले मैदान का कोई उपयोग नहीं होने के कारण अक्सर लोग उसे कचरे का डंपिंग यार्ड बना देते है,पर ऐसा नहीं करना चाहिए.इससे बीमारी के साथ-साथ शहर की सुंदरता भी खराब होती है। इसे रोकने सभी मैदानों में बोर्ड लगाएं जा रहें हैं।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- परिवार को खत्म करने की धमकी, पोती से निकलवाए 14.50 लाख और 450 ग्राम सोना, सरकंडा पुलिस का... पचपेड़ी:- 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ निगल गई या सिस्टम? तलाश ठप, परिजनों का फूटा गुस्सा, विशेष ख... शासकीय राशन दुकान का ताला तोड़कर चोरी, 36 बोरी चावल, 4 बोरी शक्कर और तौल मशीन पार प्रेम संबंध और जमीन विवाद में महिला की हत्या... शव रेत में दफनाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश, 3 गिरफ्ता... VIDEO बिलासपुर - पेंड्रा मार्ग पर पुल टूटने से हुआ बड़ा हादसा…सवारी से भरी बस हुई हादसे का शिकार, आव... आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट...