बिलासपुर

शहर में फिर चाकूबाजी की घटना…बाइक सवार 3 युवकों ने व्यापारी पर किया हमला, सिविल लाइन थाना क्षेत्र की घटना

बिलासपुर – जिले में एकबार फिर चाकूबाजी की घटना से हड़कंप मच गया है जहां शनिवार रात एक व्यापारी को सरेराह अज्ञात बाइक सवार युवकों ने चाकू मार कर घायल कर दिया है। जिसे गंभीर हालत में सिम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चकरभाठा निवासी
योगेश पंजवानी रोज की तरह अपने व्यापार विहार स्थित ट्रेडिंग कंपनी के नाम से संचालित दुकान को बंद कर करीब 8.30 में कुंदन पैलेस के तरफ़ जाने निकला था।

तभी जैसे ही वह कुंदन पैलेस पहुंचा था। तभी उनकी बाइक से एक अन्य बाइक की ठोकर लगने का कारण बता तीन अज्ञात बाइक सवार युवकों ने योगेश पंजवानी के साथ लूट का प्रयास किए। इस बीच अपने मंसूबों पर कामयाब नही होता देख युवकों ने योगेश पंजवानी पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे योगेश के पीठ और पेट में गंभीर चोटे आई है। वही घटना के बाद लोगो की भीड़ देख आरोपी युवक मौके से फरार हो गए। इधर घटना में घायल अवस्था में योगेश पंजवानी को आनन फानन में सिम्स हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।

जहां बेहतर उपचार के लिए अपोलो हॉस्पिटल में रैफर करने की तैयारी चल रही है। मामले में सिविल लाइन पुलिस घटना स्थल पर पहुंच जांच शुरू कर दी है। जहां मौके से आरोपियों की एक बाइक बरामद की है । वही शहर के बीच हुई इस घटना ने एकबार फिर पुलिसिंग व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए गहरा प्रहार किया है।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत: तहसील परिसर के भीतर से निजी दुकान और तीन मंजिला भवन तक रास्ता! बाउंड्री बनने से पहले उठे ‘संरक... जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ... सीपत:-वन विभाग के नाक के नीचे चल रहा अवैध शिकार! चीतल का मांस पकाकर खाने की थी तैयारी, दो गिरफ्तार बिलासपुर:- 11 केवी लाइन का टूटा तार बना किसान की मौत का कारण.. खेत में 5 दिन पड़ी रही लाश, सीपत :- पुरानी रंजिश पर खूनी झड़प: गाली देने से मना किया तो टंगिया से हमला, तीन पर FIR पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक,