रायगढ़

शराबी पति की प्रताड़ना से त्रस्त महिला ने की थी आत्महत्या… पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार

भुवनेश्वर बंजारे

रायगढ़– नशेड़ी पति के प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या करने वाली महिला के पति को जूट मिल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है मामले में जांच के बाद पुलिस ने आरोपी का दोष सिद्ध होते ही नशेड़ी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार कोड़ातराई निवासी पायल चौहान 10 सितंबर 2024 को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले में जूटमिल पुलिस ने घटना के बाद जांच शुरू की। जिसपर पुलिस को पता चला कि मृतिका का पति गोपाल चौहान शराब का अत्यधिक सेवन करता था और प्रतिदिन शराब पीकर अपनी पत्नी पायल के साथ गाली-गलौज एवं मारपीट करता था। इस कारण से मृतिका पायल चौहान शारीरिक और मानसिक रूप से अत्यधिक परेशान थी और आत्महत्या करने के लिए विवश हो गई। पति की प्रताड़ना से तंग आकर पायल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इधर मामले ने पुलिस ने गोपाल चौहान के खिलाफ धारा 108 BNS के तहत अपराध क्रमांक 423/2014 कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक मोहन भारद्वाज साथ ही प्रधान आरक्षक विरेंद्र भगत की अहम भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और...