बिलासपुर

चाकूबाजी में घायल व्यापारी से मिलने हॉस्पिटल पहुँचे एसपी…घटना की जानकारी लेकर दिए निर्देश,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – न्यायधानी में शनिवार देर रात हुए श्रीकांत वर्मा मार्ग स्थित कुंदन पैलेस के पास व्यापारी पर चाकूबाजी की घटना से शहर में सनसनी फ़ैल गई है। जिसको लेकर सिविल लाइन पुलिस एक्टिव मोड में आ गई है। इधर मामले में पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह जांच को गति देने प्रार्थी से मुलाकात करने हॉस्पिटल पहुंचे है। आपको बता दे कि चकरभाठा निवासी योगेश पंजवानी रोज की तरह अपने व्यापार विहार स्थित ट्रेडिंग कंपनी के नाम से संचालित दुकान को बंद कर करीब 8.30 में कुंदन पैलेस के तरफ़ जाने निकला था। तभी जैसे ही वह कुंदन पैलेस पहुंचा था। तभी उनकी बाइक से एक अन्य बाइक की ठोकर लगने का कारण बता तीन अज्ञात बाइक सवार युवकों ने योगेश पंजवानी के साथ लूट का प्रयास किए। इस बीच अपने मंसूबों पर कामयाब नही होता देख युवकों ने योगेश पंजवानी पर चाकू से हमला कर दिया।

जिससे योगेश के पीठ और पेट में गंभीर चोटे आई है। वही घटना के बाद लोगो की भीड़ देख आरोपी युवक मौके से फरार हो गए। इधर घटना में घायल अवस्था में योगेश पंजवानी को आनन फानन में सिम्स हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। घटना के सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस एक्टिव हुई है। जहा पुलिस के द्वारा तत्काल अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वही मामले में अब तक पुलिस की प्रारंभिक जांच पर अज्ञात दो मोटरसाइकिल में सवार युवकों के द्वारा हमला किए जाने की पुष्टि हुई है। जिसमे से आरोपियों के एक बाइक को पुलिस ने घटना स्थल से बरामद कर लिया है। मामले में आरोपियों कि पहचान जल्द ही करने की बात सिविल लाइन पुलिस कर रही है।

इधर घटना के बाद पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह सिम्स हॉस्पिटल पहुंचे जहा उन्होंने घटना क्रम की जानकारी प्रार्थी से ली। वही उचित कार्यवाही के निर्देश अपने अधीनस्थ अधिकारियों को दिए है।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत: तहसील परिसर के भीतर से निजी दुकान और तीन मंजिला भवन तक रास्ता! बाउंड्री बनने से पहले उठे ‘संरक... जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ... सीपत:-वन विभाग के नाक के नीचे चल रहा अवैध शिकार! चीतल का मांस पकाकर खाने की थी तैयारी, दो गिरफ्तार बिलासपुर:- 11 केवी लाइन का टूटा तार बना किसान की मौत का कारण.. खेत में 5 दिन पड़ी रही लाश, सीपत :- पुरानी रंजिश पर खूनी झड़प: गाली देने से मना किया तो टंगिया से हमला, तीन पर FIR पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक,