छत्तीसगढ़बिलासपुर

फल दुकान की आड़ में सट्टे का कारोबार चलाने वाला फंसा, तोरवा पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा

रोहित काफी समय से फल दुकान की आड़ में सट्टे का काला कारोबार चला रहा था ,आखिरकार वह पुलिस के कब्जे में पहुंच गया

बिलासपुर मोहम्मद नासिर

आईपीएल मैच के दौरान जमकर सट्टा खेला और खिलाया जा रहा है । बड़े और कुख्यात खाईवाल शहर से बाहर सुरक्षित ठिकानों से यह कारोबार चला रहे हैं। इसके लिए उन्होंने शहर के अलग-अलग हिस्सों में अपने लोग तैनात कर रखे हैं । रेलवे क्षेत्र के बुधवारी बाजार में भी फल दुकान की आड़ में रोहित पाल नामक व्यक्ति आईपीएल सट्टा खिला रहा था, इसकी सूचना तोरवा पुलिस को मिली। जब पुलिस ने उसके ठिकाने पर दबिश दी तो पुलिस को देखकर वह भागने लगा। गणेश नगर चुचुहियापारा निवासी रोहित पाल ने पकड़े जाने के बाद पुलिस को बताया कि वह आईपीएल मैच में सट्टा खिला रहा था उसके पास से करीब एक लाख 10 हज़ार रुपये का आईपीएल सट्टा पट्टी लिखा हुआ बरामद हुआ। पुलिस ने रोहित से 5000 रुपये नगद, 2 मोबाइल ,एक पेन और एक कॉपी भी कब्जे में लिया है । रोहित काफी समय से फल दुकान की आड़ में सट्टे का काला कारोबार चला रहा था ,आखिरकार वह पुलिस के कब्जे में पहुंच गया। रोहित के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- परिवार को खत्म करने की धमकी, पोती से निकलवाए 14.50 लाख और 450 ग्राम सोना, सरकंडा पुलिस का... पचपेड़ी:- 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ निगल गई या सिस्टम? तलाश ठप, परिजनों का फूटा गुस्सा, विशेष ख... शासकीय राशन दुकान का ताला तोड़कर चोरी, 36 बोरी चावल, 4 बोरी शक्कर और तौल मशीन पार प्रेम संबंध और जमीन विवाद में महिला की हत्या... शव रेत में दफनाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश, 3 गिरफ्ता... VIDEO बिलासपुर - पेंड्रा मार्ग पर पुल टूटने से हुआ बड़ा हादसा…सवारी से भरी बस हुई हादसे का शिकार, आव... आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट...