पचपेड़ी

मानव शरीर के अवशेष मिलने से क्षेत्र में सनसनी,हत्या कर लाश छुपाने की आशंका…पचपेड़ी थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जुटी जांच में

उदय सिंह

पचपेड़ी – थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भटचौरा के मैदान पारा गौठान के पास एक मानव खोपड़ी और पैर सहित शरीर के विभिन्न अवशेष मिलने से सनसनी फ़ैल गई है।अंदाजा लगाया जा रहा है की अवशेष 2,3 माह पुराना हो सकता है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम भटचौरा के मैदान पारा गौठान के पास एक अज्ञात मानव सर पैर और रीड हाथ की हड्डी मिलने से सनसनी फ़ैल गई है।भटचौरा निवासी ओमप्रकाश लहरे पिता इतवारी लहरे उम्र 26 वर्ष जो पूरे परिवार के साथ 6 माह पूर्व गुजरात कमाने खाने गया हुआ था जो बीती रात को अपने घर वार्ड क्रं.8 ग्राम भटचौरा पहुंचा

जिसने सुबह उठने के बाद घर के बगल में एक नर कंकाल का सर देखा जिसके बाद उन्होंने गांव के कोटवार एवं पंच लोगो को सूचना दी जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पचपेड़ी पुलिस ने बताए हुए स्थान की बारीकी से खोजबीन की जिसके बाद 500 मीटर के एरिया में फैले मानव शरीर के अन्य हिस्से को बरामद किया गया।

जिसमे अज्ञात मानव शरीर के सिर रीड की हड्डी,पैर की हड्डी समेत शरीर के विभिन्न हिस्सों के अवशेषों को बरामद किया गया है। जिसको अब पचपेड़ी पुलिस फॉरेंसिक जांच में बिलासपुर भेजने की तैयारी कर रही है। फॉरेंसिक जांच में ही स्पष्ट हो पाएगा की मृतक आखिर में महिला थी या पुरुष और मृतक की मौत किन परिस्थितियों में हुई है और कब हुई है। फिलहाल पचपेड़ी पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला