बिलासपुर

सट्टा खिलाने वाले 5 सटोरिये रंगे हाथों गिरफ्तार…. जुआ एक्ट के तहत की गई कार्रवाई

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर –शहर में चल रहे सट्‌टे के कारोबार पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने शुक्रवार को सटोरियों के खिलाफ अभियान चलाया। यह अभियान सरकंडा थाना क्षेत्र में चलाया गया। इस अभियान में पुलिस ने 5 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए सभी सटोरियों को सट्‌टा खिलाते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। सरकंडा पुलिस के अनुसार लगातार सूचना मिल रही थी कि शहर में कुछ लोग सट्‌टे का कारोबार कर रहे हैं। इसके बाद एक स्पेशल टीम बनाई गई थी। जिन्होने अलग अलग जगहों में रेड मार कर कार्यवाही की। जहा चांटीडीह निवासी दुर्गा प्रसाद,खमतराई निवासी केशनंद सूर्यवंशी,मोपका निवासी सूरज कुमार चंद्रा,प्रभात चौक चिंगराजपारा निवासी दुर्गा प्रसाद सूर्यवंशी ,चिंगराजपारा निवासी लक्ष्मणराव सहित कुल 5 आरोपियों से 9385 जब्त किया गया है।

सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना सरकंडा थाना में धारा 4-क जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया है। मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस प्रकरण की संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उत्तम कुमार साहू, सउनि दिनेश तिवारी, प्र. आरक्षक हरनारायण पाठक, प्रमोद सिंह, आरक्षक राहुल सिंह, सोनू पाल, तदबीर सिंह, मनीष वाल्मिक, भागवत चंद्राकर की अहम भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत: तहसील परिसर के भीतर से निजी दुकान और तीन मंजिला भवन तक रास्ता! बाउंड्री बनने से पहले उठे ‘संरक... जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ... सीपत:-वन विभाग के नाक के नीचे चल रहा अवैध शिकार! चीतल का मांस पकाकर खाने की थी तैयारी, दो गिरफ्तार बिलासपुर:- 11 केवी लाइन का टूटा तार बना किसान की मौत का कारण.. खेत में 5 दिन पड़ी रही लाश, सीपत :- पुरानी रंजिश पर खूनी झड़प: गाली देने से मना किया तो टंगिया से हमला, तीन पर FIR पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक,