कोटा

किक बॉक्सिंग सेक्टर महाविद्यालयीन प्रतियोगिता में शासकीय निरंजन केशरवानी कॉलेज कोटा का रहा दबदबा

प्रेम सोमवंशी

कोटा – अंतर सेक्टर महाविद्यालयीन किक बॉक्सिंग (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता में शासकीय निरंजन केशरवानी कॉलेज कोटा (महिला वर्ग) के बी.ए. प्रथम वर्ष की छात्रा दिप्ती -55 कि.ग्रा. वर्ग में प्रथम स्थान, बी. एस. सी. द्वितीय वर्ष की छात्रा कविता -48 कि.ग्रा. वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर जौनपुर उत्तर प्रदेश में और (पुरुष वर्ग) के बी.ए. तृतीय वर्ष का छात्र नील कुमार -57 कि.ग्रा. वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर अयोध्या उत्तर प्रदेश में आयोजित होने वाली अखिल भारतीय विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में चयनित हुए है. प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय इ. वि. स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोरबा के खेल प्रांगण में हुआ जिसमें बिलासपुर व कोरबा सेक्टर के विभिन्न महाविद्यालयों के खिलाडियों ने भाग लिया। क्रीड़ा अधिकारी राजेश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कोटा क्षेत्र से कराटे प्रतियोगिता के कोच अशोक कुमार वर्मा के नेतृत्व में महाविद्यालय से दिप्ती, कविता और नील कुमार ने भाग लिया और तीनो खिलाड़ियों ने उत्कृष्ठ प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया. इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य बी. एल. काशी ने सभी खिलाडियों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत: तहसील परिसर के भीतर से निजी दुकान और तीन मंजिला भवन तक रास्ता! बाउंड्री बनने से पहले उठे ‘संरक... जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ... सीपत:-वन विभाग के नाक के नीचे चल रहा अवैध शिकार! चीतल का मांस पकाकर खाने की थी तैयारी, दो गिरफ्तार बिलासपुर:- 11 केवी लाइन का टूटा तार बना किसान की मौत का कारण.. खेत में 5 दिन पड़ी रही लाश, सीपत :- पुरानी रंजिश पर खूनी झड़प: गाली देने से मना किया तो टंगिया से हमला, तीन पर FIR पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक,