बिलासपुर

शिक्षक के सुने मकान का टूटा ताला, नगदी सहित सोने चांदी के जेवर की हुई चोरी…माँ की तेरहवीं में शामिल होने बाहर गया था पूरा परिवार

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – बीती रात सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत चोरो ने एक सुने मकान को अपना निशाना बनाया और वहा धावा बोलकर सोने चांदी के जेवर सहित करीब 70 हजार की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। मामले में नंद विहार नर्मदा नगर निवासी अनिल वर्मा जो पेशे से एक शिक्षक है। जो वर्तमान में शासकीय हाई स्कूल ललाती पेंड्रा में प्राचार्य के पद पर पदस्थ है। उन्होंने घटना की शिकायत सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई है। जहाँ उन्होंने जानकारी देते हुए बताया है कि उनकी माता जी के देहांत होने से तेरहवी मानने अपने घर को रविवार को ताला लगाकर पूरे परिवार के साथ चले गए थे। सोमवार को सुबह जब उनके घर में काम करने वाली बाई घर पहुंची तो उसने देखा की घर के अंदर का दरवाजा खुला हुआ था। जिसकी सूचना उसने मकान मालिक को दी, जिसपर प्रार्थी जब सोमवार को घर पहुंचे तो उन्होंने देखा की। घर के दरवाजे में लगा ताला टुटा हुआ था। वही घर के अंदर का सामान बिखरा हुआ था। जब प्रार्थी ने घर में रखे कीमती सामनो की जांच की तो पता चला की बीती रात अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर आलमारी के ताला को तोड़कर आलमारी मे रखे पुराना इस्तेमाली सोने की अंगुठियां जेवरात नगदी रकम 200-500 रूपये का नोट कुल रकम लगभग 20,000 रूपये व गुल्लक मे रखे चिल्हर जुमला कीमती करीबन 60-70,000 रूपये चोरी कर ले गया है। इधर घटना के बाद मामले में सिविल लाइन पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- परिवार को खत्म करने की धमकी, पोती से निकलवाए 14.50 लाख और 450 ग्राम सोना, सरकंडा पुलिस का... पचपेड़ी:- 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ निगल गई या सिस्टम? तलाश ठप, परिजनों का फूटा गुस्सा, विशेष ख... शासकीय राशन दुकान का ताला तोड़कर चोरी, 36 बोरी चावल, 4 बोरी शक्कर और तौल मशीन पार प्रेम संबंध और जमीन विवाद में महिला की हत्या... शव रेत में दफनाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश, 3 गिरफ्ता... VIDEO बिलासपुर - पेंड्रा मार्ग पर पुल टूटने से हुआ बड़ा हादसा…सवारी से भरी बस हुई हादसे का शिकार, आव... आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट...