तखतपुर

तखतपुर: – बड़े भाई के अंतिम संस्कार में जा रहे छोटे भाई की सड़क हादसे में मौत, गांव में शोक लहर

टेकचंद कारड़ा

तखतपुर – क्षेत्र के ग्राम पंचायत चितावर में दुखद घटना से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई। 12 मई को ग्राम चितावर के कोटवार सुकृत दास मानिकपुरी का निधन हो गया था। उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए उनका छोटा भाई मोहित दास मानिकपुरी 13 मई की सुबह अपने पुत्र के साथ बलौदा होते हुए चितावर जा रहा था। इसी दौरान बलौदा के पास एक अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्र दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मोहित दास को मृत घोषित कर दिया।

दुर्घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पहले से ही बड़े भाई के निधन से दुखी परिजनों को छोटे भाई की भी मृत्यु की सूचना मिली तो सभी शोक से व्याकुल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद परिजन छोटे भाई मोहित दास का शव लेकर चितावर पहुंचे, जहां पहले से ही बड़े भाई का शव अंतिम संस्कार के लिए तैयार था।

गांव में एक साथ दो भाइयों की अर्थी निकलते देख हर आंख नम हो गई। पूरे गांव में शोक और मातम का माहौल व्याप्त है। दोनों भाइयों का अंतिम संस्कार एक साथ चितावर में किया गया, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- आधी रात गूंजी कुएं में गिरने की आवाज... बेटे को बचाने दौड़े माता-पिता, लेकिन नहीं बच सकी ज... जुआ पकड़ने गई पुलिस टीम को ग्रामीणों ने घेरा, गाली-गलौज कर पीटा और लूटे हजारों रुपये, 8 आरोपी गिरफ्त... बिलासपुर शहर को स्वच्छ रखने वाले हाथों का बढ़ाया मान... होटल बंसीवाला ने सफाई कर्मियों को शॉल और प्र... मस्तूरी CHC के बाहर मरीजों के शिकार का खेल! निजी अस्पतालों के एजेंटों का जाल, शिकायत के बाद भी BMO क... बिलासपुर: श्रीकांत वर्मा मार्ग पर मौत बनकर दौड़ी तेज रफ्तार एक्टिवा... डिवाइडर से टकराकर युवती की मौ... मस्तूरी:- रफ्तार ने उजाड़ दी जिंदगी... ट्रक की भीषण टक्कर से बाइक चालक की दर्दनाक मौत, 8 साल के मासू... शराब तस्करी मामले में 1.5 लाख की कथित लेन-देन का खुलासा... प्रशिक्षु उप निरीक्षक समेत पांच पुलिसकर्म... बिलासपुर - मस्तूरी मार्ग पर सड़क किनारे गड्ढे में मिला युवक का शव, हादसा या साजिश, जांच में जुटी पुल... VIDEO:- छठ घाट पर उमड़ा आस्था का महासैलाब…हजारों श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्पित किया अर्... छठ घाट पर सेवा और श्रद्धा का संगम, डॉ. धर्मेंद्र दास ने परिवार के साथ दिया सूर्य देव को अर्घ्य, श्रद...