पचपेड़ी

पचपेड़ी:- आबकारी विभाग ने ग्राम सोन में की छापेमारी, 250 लीटर कच्ची महुआ शराब और 1250 किलोग्राम लहान किया गया जब्त,

उदय सिंह

बिलासपुर – कलेक्टर के निर्देश तथा सहायक आयुक्त आबकारी जिला बिलासपुर दिनकर वासनिक के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त प्रभारी मस्तूरी के द्वारा मस्तूरी क्षेत्र में अवैध शराब विक्रेताओं पर कार्यवाही की गई है, जिसमें कुल 03 प्रकरण में 250 लीटर कच्ची महुआ शराब और 1250 कि.ग्रा. महुआ लहान को जब्त किया गया है।

मामले में आरोपी अशोक पिता सुखनंदन गोंड निवासी सोन से 110 लीटर महुआ शराब एवं फूलबाई पति लक्ष्मी राम गोंड निवासी सोन से 80 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया है, वही सोन थाना पचपेड़ी के शासकीय तालाब किनारे से 80 लीटर महुआ शराब एवं 1250 किग्रा महुआ लहान बरामद किया गया है,

जिसमें आब.अधि.की धारा 34(2)59(क) का प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर हिरासत में भेज दिया गया है। उक्त कार्रवाई में वृत्त मस्तूरी प्रभारी रमेश कुमार दुबे, सहायक जिला आबकारी अधिकारी छवि पटेल ,

आबकारी उपनिरीक्षक धर्मेंद्र शुक्ला,ऐश्वर्या मिंज एवं स्टाफ आबकारी मुख्य आरक्षक जनक राम जगत,उमेश चौहान, आबकारी आरक्षक राजेश यादव,श्रीकांत राठौर ,सिद्धार्थ तिवारी का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ... सीपत:-वन विभाग के नाक के नीचे चल रहा अवैध शिकार! चीतल का मांस पकाकर खाने की थी तैयारी, दो गिरफ्तार बिलासपुर:- 11 केवी लाइन का टूटा तार बना किसान की मौत का कारण.. खेत में 5 दिन पड़ी रही लाश, सीपत :- पुरानी रंजिश पर खूनी झड़प: गाली देने से मना किया तो टंगिया से हमला, तीन पर FIR पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै...