रायगढ़

जानलेवा हमला करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार… रॉड से पीड़ित के सिर पर वार किया था आरोपियों ने

रमेश राजपूत

रायगढ़ – शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के गुजराती पारा में लड़ाई झगड़ा होने के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में थाना प्रभारी द्वारा पेट्रोलिंग को मौके पर रवाना कर अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। मारपीट से आहत हुये सत्यजीत घोष (45 साल) निवासी गुजराती पारा रायगढ़ को उनके परिजनों द्वारा ईलाज हेतु अशर्फीदेवी महिला चिकित्सालय ले गये, जहां प्राथमिक उपचार के बाद आहत को जिला अस्पताल (केजीएच) में भर्ती कराया गया । अस्पताल में पीड़ित ने बताया कि 10.06.2024 की रात्रि करीब 10.30 बजे मुख्य डाक घर के पीछे दो अज्ञात युवक गाली गलौच करते हुए लोहे की राडनुमा वस्तु से सिर के पीछे मारकर चोंट पहुंचाये हैं, आहत के बयान, मुलाहिजा रिपोर्ट पर अज्ञात दो व्यक्तियों के विरूद्ध थाना कोतवाली में धारा 294, 307, 34 आईपीसी का अपराध पंजीबद्ध किया गया । थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक द्वारा आहत, गवाह द्वारा आरोपियों के बताये हुलिए, घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चेक कर मुखबीरों से जानकारी ली गई और आरोपियों का धरपकड़ किया गया। शीघ्र ही दो संदेही – विनायक सिंह निवासी बैकुंठपुर मिर्चागली कोतरारोड़ एवं योगेश चौहान उर्फ सानू निवासी बावलीकुंआ के पास कोतरारोड़ को हिरासत में लिया गया जिनसे घटना के संबंध में पूछताछ करने पर मौक़े पर वाद विवाद होने से दोनों मिलकर मारपीट करना स्वीकार कर योगेश चौहान उर्फ सानू द्वारा लोहे के राॅड से आहत के सिर के पीछे मारकर चोट पहुंचाना, बताये हैं। आरोपियों का आहत से पहचान कार्यवाही कराकर आरोपियों को गिरफ्तर कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

error: Content is protected !!
Letest
ढाबे में शराब पिलाने की सुविधा देना पड़ा महंगा... संचालक सहित छह लोगों पर आबकारी एक्ट की कार्रवाई अवैध खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई.. 8 वाहन जब्त...बालाजी कोयला डिपो सील, मल्हार:- केसीसी लोन की राशि में सेंधमारी, किसान के खाते से 1.75 लाख रुपये गायब...अज्ञात के खिलाफ माम... तालाब के पास मिले मगरमच्छ के छह नवजात...रेस्क्यू कर खुटाघाट बांध में छोड़ा गया छत्तीसगढ़ में 16 जून से ही खुलेंगे स्कूल... नया शैक्षणिक सत्र होगा शुरू VIDEO:- व्यापार विहार में दिनदहाड़े बड़ी वारदात…झांसा देकर 3 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हुए बाइक... पत्रकार सुरक्षा कानून के पालन की मांग...आईजी, कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन, एफआईआर मामले में हो निष्प... बुजुर्ग महिला की 1.90 करोड़ की जमीन हड़पने के आरोपी को राहत नहीं...एफआईआर के बाद से चल रहा फरार, माम... बिलासपुर:- यात्री ट्रेनों में चोरी की वारदातों का खुलासा... अंतराज्यीय महिला चोर गिरोह की चार महिलाए... अवैध रेत उत्खनन का विरोध करने पर महिला संगठन की पदाधिकारियों से मारपीट.. सरपंच पति समेत कई पर मामला ...