बिलासपुर

सेक्स रैकेट रेड:- न्यायधानी में फल फूल रहा देह व्यापार, पुलिस ने एक मकान में रेड कर 8 युवतियों सहित 1 युवक को पकड़ा…मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल, उत्तरप्रदेश से लाई गई थी युवतियां

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले की पुलिस ने सरकंडा थाना क्षेत्र में एक मकान में दबिश देकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है, जिसमें अंतर्राज्यीय युवतियों के साथ छत्तीसगढ़ की युवतियां भी शामिल है। मामले में मिली जानकारी के अनुसार सरकंडा पुलिस को क्षेत्र में देह व्यापार चलने की सूचना मिली जिस पर पुलिस ने टीम बनाकर दबिश दी जहाँ मकान में 8 युवतियां और 1 युवक संदिग्ध हालात में मिले जिनसे पूछताछ करने पर सभी गोल मोल जवाब दे रहे थे, जब उनसे कड़ाई से पूछताछ की तो मामला उजागर हुआ।

पुलिस ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिली कि मोपका के एक मकान में 7-8 लड़कियां दीगर राज्य से आयी हुई हैं, जो देहव्यापार में लिप्त है। उक्त सूचना के संबंध में सी.एस.पी. सिद्धार्थ बघेल के नेतृत्व में निरी तोपसिंह नवरंग व उप निरी. रामनरेश यादव सहित टीम तैयार कर मुखबीर के बताये घर पर रेड कार्यवाही किया गया।

जहां एक मकान में एक युवक एवं 8 युवतियां संदिग्ध अवस्था में मिले जिनसे पूछताछ करने पर गोलमोल जवाब देने लगे। जिन्हे कड़ाई पूर्वक पूछताछ करने पर देहव्यापार हेतु अन्य स्थानों से आना बताये। 8 युवतियों में 2 उत्तर प्रदेश, 1 पश्चिम बंगाल, 1 मध्य प्रदेश और 4 छत्तीसगढ़ की हैं वही युवक विकास भोजवानी पिता चंद्रप्रकाश भोजवानी उम्र 39 वर्ष निवासी मशानगंज, सिविल लाइन थाना है । जिनके विरूद्ध उचित वैधानिक कार्यवाही की गई है।

error: Content is protected !!
Letest
जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ... सीपत:-वन विभाग के नाक के नीचे चल रहा अवैध शिकार! चीतल का मांस पकाकर खाने की थी तैयारी, दो गिरफ्तार बिलासपुर:- 11 केवी लाइन का टूटा तार बना किसान की मौत का कारण.. खेत में 5 दिन पड़ी रही लाश, सीपत :- पुरानी रंजिश पर खूनी झड़प: गाली देने से मना किया तो टंगिया से हमला, तीन पर FIR पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै...