बिलासपुर

राज्य युवा आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर का न्यायधानी में हुआ भव्य स्वागत…युवाओं के लिए सदैव तत्पर रहने का मिला आश्वासन,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – राज्य युवा आयोग (छत्तीसगढ़ शासन) के नवनियुक्त अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर का शपथ ग्रहण पश्चात प्रथम बिलासपुर आगमन होने पर कोनी स्थित अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय में गेट पर सैकड़ो युवाओं ने मिलकर उनका भव्य स्वागत किया, इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर ने अपने संबोधन मे युवाओं को संदेश दिया कि कैसे संघर्ष से लेकर सफलता तक निष्ठा से काम करके पहुंचा जा सकता है साथ ही युवा शक्ति को जागृत करने और युवाओं के हित में चौबिसो घंटे काम करने तथा उपस्थित रहने की बात कही,

इस दौरान युवाओं, आसपास के कॉलेज के छात्र छात्राओं ने गर्मजोशी से नारों के साथ युवा आयोग के अध्यक्ष श्री तोमर का अभिनंदन किया, कार्यक्रम में विशेष रूप से अमन प्रताप सिंह, इशू चंदा, सिद्धार्थ शर्मा, विभूति कश्यप,दीपक यादव, देव माली, कुनाल मिश्रा, नीरज यादव, स्वप्निल, सौरभ,बादशाह,यशवंत प्रगति,अनुराग, श्रीकांत, साक्षी, चंचल, सत्यम , सुमित, सारांश, कृति व बड़ी संख्या में छात्राएं , युवागण शामिल रहे, कार्यक्रम का मंच संचालन सूरज सिंह राजपूत ने किया।

error: Content is protected !!
Letest
जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ... सीपत:-वन विभाग के नाक के नीचे चल रहा अवैध शिकार! चीतल का मांस पकाकर खाने की थी तैयारी, दो गिरफ्तार बिलासपुर:- 11 केवी लाइन का टूटा तार बना किसान की मौत का कारण.. खेत में 5 दिन पड़ी रही लाश, सीपत :- पुरानी रंजिश पर खूनी झड़प: गाली देने से मना किया तो टंगिया से हमला, तीन पर FIR पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै...