बिलासपुर

साकेत अपार्टमेंट में दो फ्लैटों में चोरी….लाखों के जेवरात पार, सिविल लाइन थाना क्षेत्र की घटना

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित साकेत अपार्टमेंट में दो अलग-अलग फ्लैटों के ताले तोड़कर अज्ञात चोरों ने सोना-चांदी के जेवरात व नकदी पार कर दिए है। पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 305-BNS, 331(3)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहला मामला फ्लैट नंबर L-201 का है। प्रार्थी देवेंद्र पाल सिंह मक्कड़ ने बताया कि उनके परिचित एहसान अखलाक का मकान कई दिनों से बंद था। रविवार दोपहर उन्हें सूचना मिली कि फ्लैट का ताला टूटा हुआ है। मौके पर जाकर देखा तो दरवाजा खुला हुआ था और अंदर आलमारी व लॉकर तोड़े गए थे। घर में रखा सामान बिखरा पड़ा था। जानकारी देने पर एहसान अखलाक ने बताया कि आलमारी में रखे सोना-चांदी के जेवरात और नगदी रकम चोरी हो गई है। प्राथमिक अनुमान के अनुसार करीब 80 हजार रुपये की चोरी हुई है। दूसरी घटना फ्लैट नंबर B-15 में हुई। प्रार्थी संतोष खंडेलवाल ने बताया कि उनका परिवार 27 सितंबर को फ्लैट में ठहरा था। 28 सितंबर की सुबह सभी मंदिर दर्शन के लिए बाहर गए थे। जब दोपहर करीब 1 बजे लौटे तो दरवाजे का ताला टूटा मिला। घर के अंदर बैग खुले हुए थे। चेक करने पर सोने व रूबी का हार व कान का टप, कुल 25 ग्राम आभूषण गायब मिले। चोरी गए जेवरों की कीमत करीब 3 लाख रुपये आंकी गई है।
दोनों घटनाओं से अपार्टमेंट निवासियों में दहशत का माहौल है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने सहित आसपास संदिग्धों की तलाश कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
घर में लहूलुहान मिली 17 वर्षीय किशोरी... धारदार हथियार से खुद का गला और कलाई काटी लिफ्ट देकर मदद करना पड़ा भारी... शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो आरोपी ने साथियों के साथ किया धारदार ह... बिलासपुर तीजा मनाने रीवा गई थी महिला, पीछे घर में टूट गया ताला... 6 लाख से ज्यादा के जेवर-नकदी पार, बिलासपुर में दो दिन गरबे की धूम, 11-12 अक्टूबर को सीजी गरबा में सजेगी रंगीन शाम… टीवी की ‘प्रतिज्ञा’... बिलासपुर: कोल्ड ड्रिंक में जहर! सास की हालत बिगड़ी तो बहू पर हत्या के प्रयास का आरोप.. पुलिस ने दर्ज... तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म...