बिलासपुर

बिलासपुर:- संदिग्ध परिस्थितियों में नाले के पास मिली युवक की लाश…मौके पर एएसपी सहित फॉरेंसिक टीम जुटी जांच में,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – गुरुवार की सुबह सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में लाश मिलने से सनसनी फैल गई है, तिफरा क्षेत्र के यदुनंदन नगर में गोकने नाले के पास एक झोपड़ी में युवक की लाश मिली है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय अज्जू साहू के रूप में हुई है, जो बाजार में सब्जी बेचने का काम करता था। मिली जानकारी के अनुसार गोकने नाले के पास से गुजरने वाले लोगों ने सुबह जब झोपड़े के पास युवक की लाश देखी जिसके गले में किसी नुकीली वस्तु के चोट के निशान थे जिसमे से खून बह रहा था उसके बाद तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी,

वही घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच जांच में जुट गई। मौके पर पहुँचे एएसपी उमेश कश्यप ने बताया कि मृतक के शरीर पर प्रारम्भिक जांच में कोई गहरी चोट के निशान नही मिले है, जिसमें युवक की मौत हो सके वही फॉरेंसिक की टीम भी मौके पर आई है जो सभी तथ्यों की जांच कर रही है। मामले में पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असल वजह सामने आएगी।

error: Content is protected !!
Letest
जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ... सीपत:-वन विभाग के नाक के नीचे चल रहा अवैध शिकार! चीतल का मांस पकाकर खाने की थी तैयारी, दो गिरफ्तार बिलासपुर:- 11 केवी लाइन का टूटा तार बना किसान की मौत का कारण.. खेत में 5 दिन पड़ी रही लाश, सीपत :- पुरानी रंजिश पर खूनी झड़प: गाली देने से मना किया तो टंगिया से हमला, तीन पर FIR पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै...