सीपत

सीपत :- शराब के नशे में पति पत्नी के बीच हुआ विवाद…पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, घटना को देखती रही 6 साल की मासूम बेटी,

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के अलग अलग इलाकों में हत्याकांड की सनसनीखेज वारदात सामने आई है जिसमे मल्हार चौकी क्षेत्र में आज एक युवक की हत्या कर दी गई तो वही, सीपत थाना इलाके में पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया है। जिसमे एक साथ शराब पीने के बाद पति-पत्नी के बीच विवाद होने पर पति ने अपनी पत्नी पर टंगिया व लकड़ी से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। मिली जानकारी के अनुसार सीपत थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मटियारी के शिकारी मोहल्ले में रहने वाली मुमताज शिकारी पति रामफल उर्फ नाना शिकारी उम्र 36 वर्ष गांवों में फेरी कर चूड़ी बेचती थी। पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर पिछले एक माह से विवाद चल रहा था,

जो इतना बढ़ गया की गुस्साए पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी व लकड़ी से वार कर मौत के घाट उतार दिया। घटना शुक्रवार की शाम 6 बजे की बताई जा रही हैं, हत्या के पहले पति-पत्नी एक साथ शराब पी रहे थे, फिर दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ,और विवाद के दौरान रामफल ने मुमताज शिकारी की हत्या कर फरार होने की तैयारी कर रहा था इसी बीच उसकी डरी सहमी 6 वर्षीय बेटी ने पड़ोसियों को घटना की जानकारी दे दी जिसके बाद पड़ोसी ने घटना की सूचना सीपत पुलिस को दी वही मौके पर पहुंची पुलिस ने बेटी के कथन के आधार पर आरोपी पति रामफल उर्फ नाना शिकारी को गिरफ्तार कर लिया हैं और मामले की जांच में जुट गई हैं।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर