रतनपुर

लोहे ही कीमतों में भारी उछाल के बाद अब चोरी की घटनाएं बढ़ी….घर के बाहर से 4 क्विंटल छड़ गायब

जुगनू तंबोली

रतनपुर – इन दिनों लोहे की कीमत आसमान को छू रही है, रोजाना दाम बढ़ रहे है, 4400, 4500 रुपए प्रति क्विंटल के भाव मे मिलने वाली लोहे की कीमत इन दिनों 8400 से 8500 रुपए प्रति क्विंटल हो गई है, जहाँ अब घर बनाना कठिन हो रहा है, तो वही अब जो घर बनाने लोहे खरीद कर रखने वाले भी डरे हुए है, क्योंकि लोहे की कीमत बढ़ते ही चोरी की वारदातें सामने आने लगी है। मिली जानकारी के अनुसार रतनपुर नगरपालिका अंतर्गत वार्ड क्रमांक 5 रानीपारा निवासी महेंद्र कुमार सूर्यवंशी पिता हरिपाल सूर्यवंशी अपने जमीन में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मकान निर्माण करा रहा है।

जिसके लिए 4 क्विंटल छड़ कीमत करीब 40 हजार रुपये खरीद कर लाया था। छड़ को अपने घर के आंगन में रखा हुआ था। रोज की तरह घर वाले रात्रि में खाना खा कर सो गए। सुबह जब नींद खुली और घर के बाहर आंगन की ओर नजर पड़ी तो आँखे खुली की खुली रह गई। आंगन में रखे 4 क्विंटल छड़ को अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर ले गए थे।

घटना की सूचना प्राथी के द्वारा रतनपुर पुलिस की दी गई। रतनपुर पुलिस चोरी की मामला दर्ज कर अज्ञात चोरों को पकड़ने में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप...