बिलासपुर

अभिलाषा परिसर तिफरा में नशेड़ियों का कब्जा…पत्रकार और प्रेसक्लब महिला पदाधिकारी के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की घटना

रमेश राजपूत

बिलासपुर– अभिलाषा परिसर में बना शापिंग काम्प्लेक्स इन दिनों शहर और स्थानीय नशेड़ियों के लिए सुरक्षित अड्डा बन गया है जहां MDM, चरस,गांजा,कोकीन जैसे नशे का सेवन खुलेआम किया जा रहा है और माहौल खराब किया जा रहा है।जिससे कालोनी के निवासी परेशान है और प्रतिदिन दुर्व्यवहार और छेड़खानी के शिकार हो रहे है …ऐसी ही घटना 7 जून बुधवार को प्रेसक्लब पदाधिकारी ऋतु साहू और cgupdate.in के वरिष्ठ पत्रकार सतीश साहू के साथ घटित हुई ।बुधवार की रात 8 बजे अभिलाषा परिसर निवासी नशेड़ी प्रतापसिंह परिहार ने उधारी के पैसे देने से इनकार करते हुए भद्दी भद्दी गालियां दी और दो कौड़ी के पत्रकार 100-100 रुपए में बिकने वाला बताया और वहां रखे डंडे कुर्सी और लोहे से हमला कर दिया

जिससे पत्रकार सतीश साहू को नाक आंख के पास गम्भीर चोटें आई इस दौरान उक्त नशेड़ी ने ऋतु के साथ भी झूमाझटकी की ।मामले की जानकारी देने के लिए 112 और सिरगिट्टी थाने को खबर की गई पर कोई रिस्पांस नही मिला तब मामले की रिपोर्ट सिरगिट्टी थाने में कई गई जहां 294,323,506 के तहत मामला दर्ज किया गया,पर मारपीट करने और दुर्व्यवहार करने वाले नशेड़ी की काउंटर रिपोर्ट पर पुलिस ने 427,34 जैसी धारा पीड़ित के खिलाफ ही लगा दी,जबकि प्रार्थी ऋतु,साहू,

सतीश साहू द्वारा पहले ही मौके पर उपस्थित पुलिस कर्मी को दुकान में तोड़फोड़,मारपीट,महिला से दुर्व्यवहार के बारे में रिपोर्ट में लिखने को कहा गया था जिसे सिरगिट्टी पुलिस द्वारा नहीं लिखा गया। उक्त मामले की शिकायत ऋतु साहू ने आज महिला थाने में की साथ ही एडिशनल एसपी को आवेदन देकर निष्पक्ष जांच और कार्य वाई की मांग की गई है।

error: Content is protected !!
Letest
जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ... सीपत:-वन विभाग के नाक के नीचे चल रहा अवैध शिकार! चीतल का मांस पकाकर खाने की थी तैयारी, दो गिरफ्तार बिलासपुर:- 11 केवी लाइन का टूटा तार बना किसान की मौत का कारण.. खेत में 5 दिन पड़ी रही लाश, सीपत :- पुरानी रंजिश पर खूनी झड़प: गाली देने से मना किया तो टंगिया से हमला, तीन पर FIR पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै...