सूरजपुर

सूरजपुर दोहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी कुलदीप साहू गिरफ्तार…. हेडकांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या कर हुआ था फरार, पुलिस सरगर्मी से जुटी थी तलाश में,

रमेश राजपूत

सूरजपुर – छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में हेडकांस्टेबल की पत्नी और बेटी की बेरहमी से हुई हत्या के मामले में फरार मुख्य आरोपी कुलदीप साहू को एक बस से घेराबंदी कर हिरासत में ले लिया है, जो झारखंड से आ रही एक बस में सफर कर रहा था, जैसे ही पुलिस को इसकी भनक लगी उन्होंने चारो तरफ घेराबंदी कर आरोपी कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया है। ग़ौरतलब है कि रविवार को सूरजपुर के चौपाटी में एक पुलिसकर्मी से कुलदीप साहू ने बहस किया। फिर उसने होटल में कढ़ाई में रखा खौलता हुआ तेल फेंक दिया। इसमें आरक्षक पूरी तरह से जल गया। इसके बाद उसे इलाज के लिए अंबिकापुर रेफर किया गया था, मामले की जानकारी के बाद कुलदीप के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की गई। इस दौरान अंधेरे में वह एक कार में बैठा हुआ था इस दौरान उसने पैदल खोजबीन कर रहे पुलिस वालों पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास भी किया। इसी बीच शहर से बाहर महगंवा स्थित प्रधान आरक्षक तालिब शेख के किराए के मकान का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गया,

इस दौरान तालिब शेख की पत्नी ने अपने पति को कॉल किया। लेकिन बात नहीं हो पाई। उसके बाद तालिब शेख ने भी अपनी पत्नी से कांटेक्ट करने की कोशिश की लेकिन बात नहीं हो पाई। जिसके बाद प्रधान आरक्षक को अंदेशा हुआ और वह घर पहुंचा। जहां प्रधान आरक्षक शेख ने देखा कि घर में खून फैला हुआ था, बीवी और बच्ची घर पर नहीं थे। वहीं घर के बाहर चाकू मिला और काफी सरगर्मी से तलाश शुरू की गई तो पत्नी और बेटी की लाश शहर से करीब 5 किलोमीटर दूर नहर के किनारे मिली थी, मामले में सूरजपुर सहित पूरे प्रदेश में आक्रोश व्याप्त है जिसमें आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही थी, इसी बीच आज मुख्य आरोपी कुलदीप साहू को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उससे पुलिस के उच्च अधिकारी पूछताछ कर रहे है।

error: Content is protected !!
Letest
जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ... सीपत:-वन विभाग के नाक के नीचे चल रहा अवैध शिकार! चीतल का मांस पकाकर खाने की थी तैयारी, दो गिरफ्तार बिलासपुर:- 11 केवी लाइन का टूटा तार बना किसान की मौत का कारण.. खेत में 5 दिन पड़ी रही लाश, सीपत :- पुरानी रंजिश पर खूनी झड़प: गाली देने से मना किया तो टंगिया से हमला, तीन पर FIR पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै...