बिलासपुर

ई रिक्शा चालक की मर्डर मिस्ट्री सुलझी…पुलिस ने 1 आरोपी को किया गिरफ्तार…2 फरार, वजह जानकर हो जायेंगे हैरान!

रमेश राजपूत

बिलासपुर – मंगलवार की सुबह सरकंडा थाना क्षेत्र में चिंगराजपारा आत्मानंद स्कूल ग्राउंड में ई रिक्शा चालक सत्यनारायण प्रधान की लाश खून से लथपथ मिली थी, जिसकी किसी भारी चीज से सिर कुचलकर हत्या की गई थी, घटना की जानकारी मिलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी और पुलिस भी मौके पर पहुँच अपनी जांच में जुट गई थी। वही इस मामले में देर शाम तक ही पुलिस ने हत्या के 1 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। ग़ौरतलब है कि थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में एसीसीयू बिलासपुर के साथ टीम तैयार कर आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी।

पतासाजी के दौरान प्रदीप सिंह ठाकुर के साथ मृतक का विवाद होने की सूचना मिलने पर प्रदीप सिंह ठाकुर की तलाश किया गया जो अपने ठिकाने से फरार होना पाया गया। जिसके संबंध में पतासाजी हेतु पृथक-पृथक टीम लगाया गया। जिनके द्वारा रिपोर्ट के महज 8 घंटों के भीतर आरोपी प्रदीप ठाकुर को पकड़ा गया। जिससे घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जूर्म स्वीकार कर मृतक के ई रिक्शा से धक्का लगने की बात पर विवाद कर अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या करना स्वीकार किया। जिस पर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। मामले में 2 अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ... सीपत:-वन विभाग के नाक के नीचे चल रहा अवैध शिकार! चीतल का मांस पकाकर खाने की थी तैयारी, दो गिरफ्तार बिलासपुर:- 11 केवी लाइन का टूटा तार बना किसान की मौत का कारण.. खेत में 5 दिन पड़ी रही लाश, सीपत :- पुरानी रंजिश पर खूनी झड़प: गाली देने से मना किया तो टंगिया से हमला, तीन पर FIR पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै...