मस्तूरी

ग्रामीण क्षेत्रो से शराब तस्करी कर शहर में बेचने वाले दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, 50 पाव देशी शराब बरामद….घेराबंदी कर पकड़ा गया शातिर तस्करों को

उदय सिंह

मस्तूरी – ग्रामीण क्षेत्रों में फल फूल रहे शराब के अवैध व्यापार को अंकुश लगाने स्थानीय पुलिस कार्रवाई के मूड में है। इसी कड़ी में मस्तूरी पुलिस ताबड़तोड़ कार्यवाही कर रही है। छापेमारी की इस कार्यवाही में गुरुवार को एक बड़ी सफलता मस्तूरी पुलिस को मिली है। पुलिस को दो आरोपियों के पास से 50 पाव शराब मिले है। दरसअल गुरुवार को मस्तूरी थाना प्रभारी फैज़ुल शाह को सूचना मिली कि दो लोग बड़ी मात्रा में शराब मस्तूरी से लेकर शहर की ओर जा रहे है। जिसके बाद टीआई ने तत्काल आरोपियों को पकड़ने घेरा बंदी की।

जहाँ पहले तो आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर भागने का प्रयास किया लेकिन वह सफल नही हो सके। दोनों व्यक्तियों के संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त मिले थे। पकड़े गए आरोपियों में एक संजय बोले तो दूसरा मनोज अग्रवाल है, दोनों ही दयालबंद के रहने वाले है। दोनों आरोपी शहर में लॉक डाउन के दौरान मुनाफा कमाने की मंशा से ग्रामीण क्षेत्रों से शराब लेकर उसे ज्यादा कीमतों में बेचते थे। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस को 20 पाव देशी मसाला शराब तथा 30 पाव देसी प्लेन शराब बरामद हुआ।

मामले में कुल 50 पाव शराब तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी की जब्ती की गई है, जिसकी कीमत 24000 हजार बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 312/2020 धारा 34 (2) 59 (क) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ... सीपत:-वन विभाग के नाक के नीचे चल रहा अवैध शिकार! चीतल का मांस पकाकर खाने की थी तैयारी, दो गिरफ्तार बिलासपुर:- 11 केवी लाइन का टूटा तार बना किसान की मौत का कारण.. खेत में 5 दिन पड़ी रही लाश, सीपत :- पुरानी रंजिश पर खूनी झड़प: गाली देने से मना किया तो टंगिया से हमला, तीन पर FIR पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै...