मस्तूरी

मस्तूरी :- हाइवे पर ट्रक चालक से पैसे और डीजल की लूट करने वाला 1 फरार आरोपी गिरफ्तार… पुलिस लगातार जुटी थी तलाश में,

उदय सिंह

मस्तूरी – प्रार्थी अजय मनहर निवासी लिमतरा थाना मस्तुरी से 13.09.2023 को पैसा और डीजल की लूट की घटना हुई थी, जिसमें उसने बताया था कि प्रार्थी हाईवा में अकलतरा से गिट्टी लाने के लिए सुबह करीब 04:00 बजे के आस पास खैरा से हाईवा को लेकर अकेले निकला था जो फोरलेन एन एच 49 पर ग्राम पाराघाट टोल बेरियर के पास सुबह करीब 04.30 बजे अपना गाडी खड़ा करके नीचे फ्रेश होने गया था, वापस आया तो देखा इसके गाड़ी के टकी साईड में एक सफेद रंग का माहिन्द्रा कम्पनी का टीयूजी 300 गाडी वाहन कमाक सी०जी० 13 एवी 8901 खड़ा था तथा चार लडके हाईवा का डीजल टंकी को खोलकर उसमे पाईप लगाकर डीजल निकाल रहे थे तब उनके पास जाकर अपने गाड़ी का डीजल कैसे निकाल रहे हो बोला तो वो लोग डण्डा तथा लोहे का राड रखे थे जिससे प्रार्थी के सिर में अड़ाकर हल्ला मत करना नहीं तो जान से मार देंगे कहकर धमकी देने लगे गाड़ी में 50 लीटर डीजल था उसे पुरा निकाल कर प्लास्टिक जरिकेन में भरकर अपने गाडी में डाल लिये तथा जितना पैसा रखे हो निकालकर दे दो नहीं तो जान से मार देंगे कहकर धमकी देते हुये शर्ट से 500-500 रूपये का दो नोट लूट लिया तथा वहा से आगे चले गये आगे में एक ट्रेलर गाडी वाहन कमाक एम पी 53 एचए 2505 खड़ा था उसके पास जाकर उसका भी डीजल टकी से डीज़ल निकालने लगे तब यह अपना मोबाईल गाडी में रखा था जिसे निकालकर अपने मालिक राजू पंडित को फोन करके घटना के बारे में बताया तब राजू पंडित वहा पर आया उसी समय एक पुलिस गाड़ी भी वहा पर आया सभी मिलकर उन लोगों को पकडने लगे तब तीन लड़के वहा से अंधेरे का फायदा उठाकर खेत तरफ भाग गए एक लड़का को पकड़ पाये जिससे उसका नाम पता पूछने पर अपना नाम मनोज कुमार मिरी पिता राम कुमार मिरी उम्र 35 साल निवासी कोरबी थाना बलौदा बताया मनोज मिरी एवं अन्य साथियों के साथ नगदी रकम हाईवा का डीजल लूटकर प्रयुक्त वाहन महिन्द्रा टीयूजी में भाग गये। विवेचना के दौरान आरोपी मनोज मिरी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था तथा घटना दिनाक से फरार आरोपी अरविंद खुटे पिता गंगाराम खुटे उम्र 22 साल पता ग्राम खिसोरा थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा छग को उसके घर में दबिश देकर हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया, जो दिनांक घटना को अपराध घटित करना स्वीकार करने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...