बिलासपुर

अंधरे में खड़ी ट्रेलर से जा भिड़ी ट्रक…केबिन में फंसकर चालक की मौत, पेंड्रीडीह बाईपास में हुई दुर्घटना

रमेश राजपूत

बिलासपुर – हिर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत पेंड्रीडीह बाईपास में बीती रात 1 बजे के लगभग अंधेरे में सड़क पर खड़ी ट्रेलर से टकराकर पीछे से आ रही ट्रक के चालक की मौत हो गई है। मामले में जानकारी के अनुसार झारखंड निवासी अजीत कुमार पिता रामराज राम उम्र 29 साल ट्रक क्रमांक CG 04 PM 2872 में चालक था, जो 21.06.2024 की रात बालको से एल्युमिनियम लोड कर रायपुर के लिए निकला था, जो रात 1 बजे के करीब पेंड्रीडीह बाईपास पहुँचा था, सड़क पर ट्रेलर क्रमांक CG 10 BR 9396 का चालक बिना किसी संकेतक के वाहन को अंधेरे में खड़ा किया हुआ था,

जो पीछे से आ रहे ट्रक चालक को नही दिखाई दिया और ट्रक सीधे ट्रेलर के पीछे जा टकराई जिससे ट्रक का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक अजित की वही फंसकर मौत हो गई। मामले में ट्रक मालिक की ओर से हिर्री थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, जिस आधार पर पुलिस ने ट्रेलर क्रमांक CG 10 BR 9396 के चालक के खिलाफ धारा 283-IPC, 304-A-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
रुपयों की लालच में दोस्त की हत्या... पत्थर से सीना कुचलकर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार कैची से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार...मल्हार पुलिस ने भेजा जेल स्थानीय युवाओं ने भरी रोजगार की हुंकार...कोल वाशरी परियोजना का किया स्वागत मस्तूरी : कपड़ा सुखाने के दौरान करंट की चपेट में आए पति-पत्नी, दोनो की दर्दनाक मौत से गांव में पसरा ... पड़ोसियों के विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग पर चाकू से हमला.. सकरी थाना क्षेत्र में फिर हुई ... तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत…एसडीआरएफ की मदद से निकाला गया शव, VIDEO:- जेसीबी के टायर में हवा भरते समय हुआ जोरदार ब्लास्ट, हेल्पर की मौत… दर्दनाक हादसे का वीडियो आ... 1.77 करोड़ रुपये की निवेश धोखाधड़ी का फरार आरोपी गिरफ्तार...शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लगाया था करोड़ों... रामबोड़ कुसुम प्लांट में हादसा, मेंटेनेंस के दौरान तीन कर्मचारी झुलसे... 2 अपोलो में भर्ती, 1 रायपुर... वारंट तामील में लापरवाही पड़ी भारी... तात्कालीन सिरगिट्टी थाना प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह बैस सस्पेंड...