बिलासपुर

लॉक डाउन में चोरी की घटना, चोर निकले चुस्त, सुने मकान को बनाया निशाना….

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कोरोना के ख़ौफ़ और स्थानीय पुलिस के चौकसी के बीच चोर बेखोफ होकर चोरी की घटना को अंजाम दे रहे है। ताजा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का प्रकाश में आया है। जहाँ रेल्वे कर्मचारी के घर मे अज्ञात चोरों ने धावा बोल हजारों के माल पर हाथ साफ कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार पुराने ग्राम पंचायत भवन मोपका के सामने वाली गली में स्थित मकान में रहने वाले राम अवतार साहू रेल्वे में लोको पायलट के पद पर पदस्थ है।

जो रविवार को किसी निजी काम से घर को ताला लगाकर पामगढ़ गया हुआ था। इसी बीच सोमवार सुबह राम अवतार के भैया ने फोन में उसके घर का ताला टूटने की सूचना दी। सूचना पाकर राम अवतार तत्काल घर पहुचा। जहाँ घर का सारा सामान बिखरा देख उसके होश उड़ गए। जब प्रार्थी ने घर की तलाशी ली तो एक पुराना टी व्ही,गैस सलेण्डर,सिलिंग फेन 02 नग, 5000 नगदी सहित कुल 37500 के कीमती सामान और रुप्ए गायब थे।

जिसकी शिकायत प्रार्थी ने थाना सरकंडा में दर्ज कराई है। बताया जा रहा है। किसी अज्ञात चोर ने सोमवार दरमियानी रात घर का ताला तोड़कर उक्त घटना को अंजाम दिया है। जिसके आधार पर पुलिस में अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 380-IPC, 457-IPC दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
प्रेम संबंध और जमीन विवाद में महिला की हत्या... शव रेत में दफनाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश, 3 गिरफ्ता... VIDEO बिलासपुर - पेंड्रा मार्ग पर पुल टूटने से हुआ बड़ा हादसा…सवारी से भरी बस हुई हादसे का शिकार, आव... आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन...