बिलासपुर

छत्तीसगढ़ सरकार ने केन्द्र को लिखा पत्र… चकरभाठा से विमान सेवा जल्द शुरू करने की मांग

रमेश राजपूत

बिलासपुर- चकरभाठा हवाई अड्डे से उड़ान शुरू करने के लिये राज्य सरकार ने केन्द्र को पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि देश के प्रमुख शहरों को बिलासपुर की हवाई सेवा से जोड़ने में कोई तकनीकी या व्यावहारिक बाधा नहीं है।
विमानन सेवा के संचालक टामन सिंह सोनवानी ने केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव प्रदीप सिंह खरोला को बुधवार को भेजे गये पत्र में कहा है कि देश के छोटे शहरों को विमान सेवा के माध्यम से जोड़ने तथा आम नागरिकों को सस्ती घरेलू विमान सेवा उपलब्ध कराने के लिए अति महात्वाकांक्षी रिज़नल कनेक्टिविटी योजना बनाई गई है। छत्तीसगढ़ सरकार ने इसके लिए जगदलपुर, बिलासपुर (चकरभाठा) एवं अम्बिकापुर (दरिमा) एयरपोर्ट को इसके लिये तैयार किया है। जगदलपुर और बिलासपुर (चकरभाठा) एयरपोर्ट को नागर विमानन महानिदेशालया (डीजीसीए) से दो-सी, विजुअल फ्लाइट रूल्स (दृश्य उड़ान नियम, वीएफआर) श्रेणी का सार्वजनिक उपयोग श्रेणी (पब्लिक यूज़ कैटेगरी) का लाइसेंस भी प्राप्त हो चुका है। रीज़नल कनेक्टिविटी स्कीम (आरसीएस-3) के अंतर्गत राज्य के जगदलपुर एयरपोर्ट से विभिन्न शहरों के लिए विमान सेवा प्रारंभ होने की उम्मीद थी। साथ ही चकरभाठा, बिलासपुर से सप्ताह में निर्धारित दिनों में लखनऊ, वाराणसी, पटना, रांची वायु मार्ग पर विमान संचालन सम्बन्धी प्रस्ताव भी प्रेषित किया गया था।

इसके बावजूद जगदलपुर से प्रस्तावित विमान सेवा शुरू नहीं हुई और चकरभाठा (बिलासपुर) से विभिन्न शहरों के लिए विमान संचालन के लिये दिये गए प्रस्ताव पर केन्द्र सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की। राज्य में बिलासपुर के उत्तरोत्तर विकास के साथ ही यहां से विमान सेवा शुरू करने की मांग निरंतर उत्पन्न हो रही है और जन आकांक्षाएं भी उड़ान के लिए बढ़ चुकी है।
पत्र में यह भी लिखा गया है कि राज्य शासन ने चकरभाठा को उड़ान योजना के लिए तैयार कर रखा है। हवाईअड्डे में सभी उपकरण लगाये जा चुके हैं, मानव संसाधन नियोजित किये जा चुके हैं। यहां जरूरी सुरक्षा व्यवस्था भी की जा चुकी है। अतएव, उड़ान योजना के तहत चकरभाठा से विमान सेवा संचालन करने की जरूरी कार्रवाई की जाये, ताकि छत्तीसगढ़ के लोगों को विमान सुविधा के साथ-साथ उड़ान की सस्ती विमान सेवा मिल सके और जन आकांक्षाएं पूरी हो सके।

error: Content is protected !!
Letest
जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ... सीपत:-वन विभाग के नाक के नीचे चल रहा अवैध शिकार! चीतल का मांस पकाकर खाने की थी तैयारी, दो गिरफ्तार बिलासपुर:- 11 केवी लाइन का टूटा तार बना किसान की मौत का कारण.. खेत में 5 दिन पड़ी रही लाश, सीपत :- पुरानी रंजिश पर खूनी झड़प: गाली देने से मना किया तो टंगिया से हमला, तीन पर FIR पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै...