बिलासपुर

हत्या के मामले में फरार नाबालिग सहित 3 आरोपी गिरफ्तार… मामूली विवाद पर सिर कुचलकर ई रिक्शा चालक को उतारा था मौत के घाट,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सरकंडा थाना क्षेत्र के आत्मानंद स्कूल चिंगराजपारा में ई रिक्शा चालक सत्यनारायण प्रधान की हत्या को अंजाम देकर फरार नाबालिग सहित 3 आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जिन्होंने मुख्य आरोपी के साथ मिलकर मामूली विवाद पर मारपीट करते हुए मृतक की हत्या को अंजाम दिया था। ग़ौरतलब है कि थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में एसीसीयू बिलासपुर के साथ टीम तैयार कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी।

पतासाजी के दौरान आरोपीयो के साथ मृतक का विवाद होने की सूचना मिलने पर प्रदीप सिंह ठाकुर को तलाश कर रिपोर्ट के महज 8 घंटों के भीतर पकड़ कर न्यायिक रिमाण्ड पर पूर्व में भेज दिया गया था। फरार आरोपियों की पतासाजी हेतु पृथक-पृथक टीम लगाया गया था, जिनके द्वारा पृथक-पृथक स्थानों पर कैम्प करते हुये 48 घंटों के भीतर प्रकरण में फरार आरोपी रिंकू साहू, अजय श्रीवास एवं विधि से संघर्षरत् नाबालिग को पकड़ा गया। जिनसे पूछताछ करने पर अपराध करना स्वीकार किए हैं। जिन्हे गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ... सीपत:-वन विभाग के नाक के नीचे चल रहा अवैध शिकार! चीतल का मांस पकाकर खाने की थी तैयारी, दो गिरफ्तार बिलासपुर:- 11 केवी लाइन का टूटा तार बना किसान की मौत का कारण.. खेत में 5 दिन पड़ी रही लाश, सीपत :- पुरानी रंजिश पर खूनी झड़प: गाली देने से मना किया तो टंगिया से हमला, तीन पर FIR पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै...