बिलासपुर

बिलासपुर:- बात करने से मना करने पर सनकी प्रेमी ने प्रेमिका को उतारा मौत के घाट…धारदार हथियार से रेत दिया गला,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – शुक्रवार सुबह एक सिरफिरे आशिक ने अपनी प्रेमिका को ही मौत के घाट उतार दिया है। जिससे न्यायधानी में सनसनी फैल गई है यह पूरा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र के चांटीडीह का बताया जा रहा है।जहां युवक ने अपनी प्रेमिका के गले में धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी। जिसकी सूचना पाकर मौके पर पहुंची सरकंडा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के प्रारंभिक जांच से मिली जानकारी के अनुसार, सागर साहू और प्रियंका देवांगन के बीच पिछले एक महीने से बातचीत बंद थी, जिससे नाराज होकर सागर शुक्रवार सुबह 9 बजे अपनी प्रेमिका से मिलने उसके कुंदरू पारा चांटीडीह स्थित घर पहुंचा।

जहां आपसी विवाद के दौरान दोनों में कहासुनी इतनी बढ़ गई कि गुस्से में आकर सागर साहू ने किसी धारदार हथियार से अपनी प्रेमिका के गले में वार कर प्रियंका की जान ले ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी सागर साहू को तत्काल हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के जांच में जांच में प्रेम प्रसंग के कारण हत्या की बात सामने आई है। वही मामले में पुलिस अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है। ताकि हत्या की वास्तविक वजह से पर्दा उठ सके।

error: Content is protected !!
Letest
जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ... सीपत:-वन विभाग के नाक के नीचे चल रहा अवैध शिकार! चीतल का मांस पकाकर खाने की थी तैयारी, दो गिरफ्तार बिलासपुर:- 11 केवी लाइन का टूटा तार बना किसान की मौत का कारण.. खेत में 5 दिन पड़ी रही लाश, सीपत :- पुरानी रंजिश पर खूनी झड़प: गाली देने से मना किया तो टंगिया से हमला, तीन पर FIR पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै...