तखतपुर

अज्ञात कारणों से युवक ने लगाई फांसी…पुलिस मर्ग कायम कर जुटी जांच में,

टेकचंद कारड़ा

तखतपुर – थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोड़ासर में अज्ञात कारणों से एक ग्रामीण के आत्महत्या का मामला प्रकाश में आया है। जिसकी सूचना मिलते ही तखतपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर मृतक के डेड बॉडी का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार कोड़ासर निवासी नरेंद्र सोनी ने गुरुवार दोपहर अपने घर के एक रूम में लगे पंखे से फंदा डालकर आत्म हत्या कर ली। घटना की जानकारी परिजनों को जब तक लगी तब तक युवक की मौत हो चुकी थी।

इधर घटना के बाद गांव के कोटवार मंगलदास मानिकपुरी ने मामले की सूचना तखतपुर पुलिस को दी। जहां मौके पर पहुंच पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वही परिजनों के साथ आसपास के लोगो से पुलिस पूछताछ कर रही है। फिलहाल पीएम के बाद डेड बॉडी को परिजनों को सुपुर्द कर जांच कार्यवाही कर मौत की वजह जानने की कोशिश स्थानीय पुलिस कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ... सीपत:-वन विभाग के नाक के नीचे चल रहा अवैध शिकार! चीतल का मांस पकाकर खाने की थी तैयारी, दो गिरफ्तार बिलासपुर:- 11 केवी लाइन का टूटा तार बना किसान की मौत का कारण.. खेत में 5 दिन पड़ी रही लाश, सीपत :- पुरानी रंजिश पर खूनी झड़प: गाली देने से मना किया तो टंगिया से हमला, तीन पर FIR पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै...