बिलासपुर

सड़क हादसा :- मॉर्निग वॉक पर निकले युवक को दयालबंद गुरुद्वारा के पास अज्ञात वाहन ने रौंदा…मौके पर हुई मौत,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहर की सड़कों पर देर रात और सुबह के समय भारी वाहनों की तेज रफ्तार आवाजाही जानलेवा साबित हो रही है, खासकर हाइवा के चालक बेधक तेज रफ्तार में वाहनों को दौड़ाते नजर आते है, ऐसे ही एक सड़क हादसे में आज एक युवक की मौत हो गई है। दअरसल मॉर्निग वॉक पर निकले युवक को आज सुबह 5 बजे के लगभग एक अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया जिससे बुरी तरह कुचल जाने की वजह से युवक की मौके पर ही मौत हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक की पहचान अमित कुमार सूर्यवंशी पिता संतोष कुमार सूर्यवंशी 28 वर्ष निवासी टिकरापारा राजगीर मोहल्ला के रूप में हुई है, जो प्लम्बर का काम करता था, युवक सुबह घूमने निकला था तभी गुरुद्वारा के पास दयालबंद में अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, घटना सुबह 5 बजे के करीब की है जिसकी सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँच गई और शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए ले गई। मामले में पुलिस आस पास पूछताछ के साथ ही सीसीटीवी फुटेज के माध्यम अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ... सीपत:-वन विभाग के नाक के नीचे चल रहा अवैध शिकार! चीतल का मांस पकाकर खाने की थी तैयारी, दो गिरफ्तार बिलासपुर:- 11 केवी लाइन का टूटा तार बना किसान की मौत का कारण.. खेत में 5 दिन पड़ी रही लाश, सीपत :- पुरानी रंजिश पर खूनी झड़प: गाली देने से मना किया तो टंगिया से हमला, तीन पर FIR पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै...