रायगढ़

पढ़ाई करने गई युवती से शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण…पीड़िता की शिकायत पर आरोपी युवक गिरफ्तार

भुवनेश्वर बंजारे

रायगढ़ – पढ़ाई के लिए रायगढ़ गई युवती के साथ शादी का प्रमोभन देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार जांजगीर निवासी युवती नवंबर 2021 में रायगढ़ में पढ़ाई के लिए आई थी। इस दौरान उसकी मुलाकात लक्ष्मीपुर के निवासी सम अजीत महंत से हुई। 20 जनवरी 2022 को आरोपी ने शादी का झांसा देकर युवती के किराए के मकान में शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। इसके बाद भी आरोपी ने शादी का वादा करके पीड़िता का शारीरिक शोषण जारी रखा। इस बीच, कई बार झगड़े और मारपीट के बाद, पीड़िता ने परेशान होकर अपना किराया मकान बदल लिया। पिछले तीन महीनों से आरोपी सम अजीत महंत शादी को लेकर बहाने बनाता रहा और 17 अक्टूबर 2024 की शाम को, जब पीड़िता घर के पास टहल रही थी, तब सम अजीत महंत ने आकर उससे मारपीट की और शादी करने से साफ इंकार कर दिया। जिसकी लिखित शिकायत युवती ने कोतवाली थाने में दर्ज कराई थी। जिसपर पुलिस ने तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल, एएसआई गौतम ठाकुर, हेड कांस्टेबल बसंती खुंटे, कांस्टेबल कमलेश यादव, रोशन एक्का और मनोज पटनायक की अहम भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ... सीपत:-वन विभाग के नाक के नीचे चल रहा अवैध शिकार! चीतल का मांस पकाकर खाने की थी तैयारी, दो गिरफ्तार बिलासपुर:- 11 केवी लाइन का टूटा तार बना किसान की मौत का कारण.. खेत में 5 दिन पड़ी रही लाश, सीपत :- पुरानी रंजिश पर खूनी झड़प: गाली देने से मना किया तो टंगिया से हमला, तीन पर FIR पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै...